Saturday 17 January 2015

एअर इंडिया के 'महाराजा' का हुआ मेकओवर - Air India Maharaja Logo Makeover

एअर इंडिया की पहचान माने जाने वाला मैस्कट महाराजा बदल गया है। अब तक पैसेंजर्स को पगड़ी पहने हाथ जोड़ने वाले पुराने महाराजा का मेकओवर किया गया है। महाराजा का नया अवतार युवा है। जो पगड़ी नहीं पहनता, स्पाइकी बाल रखता है और जींस और स्नीकर्स पहनता है। हालांकि इसकी पहचान बड़ी मूंछों को रखा बरकरार रखा गया है लेकिन इस बार उसकी साइज छोटी कर दी गई है।

एविएशन मंत्रालय के प्रमुखों के साथ 21 जून 2014 को अपनी पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि एअर इंडिया के मैस्कट महाराजा की जगह आम आदमी का प्रयोग करना चाहिए। इस बात से मोदी ने एविएशन मंत्रालय को यह संदेश दिया कि उन्हें अपनी उड़ानों को सिर्फ अमीर लोगों तक ही सीमित न रखकर आम लोगों के बीच भी ले जाने के लिए नीतियां बनानी चाहिए।

चूंकि महाराजा एअर इंडिया की पहचान बन चुका है और उसे हटाना संभव नहीं था तो कंपनी ने इसकी इमेज में बदलाव करने का निर्णय किया जिससे वह बदलते समय के ज्यादा अनुकूल लगे। एअर इंडिया के मेकओवर में शामिल एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'नया महाराज मॉर्डन टाइम और नई एअर इंडिया का प्रतीक है, जोकि मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनने की कोशिशों में जुटी है।
maharaja-air-india

नया महाराज दिखने में ज्यादा पतला, युवा है जिसका लुक ज्यादा स्पोर्टी और डाइनैमिक है। इसने हमारे ऐड कैंपेन में जबर्दस्त वापसी की है। हम अपनी कुछ फ्लाइट्स में नए महाराजा के 27 अलग-अलग तरह की तस्वीरों का प्रयोग कर रहे हैं।' अपने कई नए अवतारों के बीच एक अवतार में महाराजा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट सदस्यों में से एक के रूप में भी नजर आएगा, जो अपने स्ट्रोकप्ले से लोगों को प्रभावित करेगा।

यह नया लुक उस समय आया है जब एअर इंडिया स्टार अलाइंस के साथ जुड़ा है और सिंगापुर एयरलाइंस और लुत्फांसा जैसी एनर्जिक पर्सनैलिटीज वाली एयरलाइंस के साथ साझेदारी कर रही है। इस लुक के साथ एअर इंडिया ने यह संदेश भी दिया है कि वह अपने पुरानी इमेज को छोड़कर समय के साथ चलने पर जोर दे रहा है।

हालांकि महाराजा को कभी भी शाही नहीं माना गया। जेआरडी टाटा के हैंडपिक्ड कमर्शल के डायरेक्टर एसकए बॉबी कूका और जे वॉल्टर थॉमसन के एक आर्टिस्ट उमेश राव ने 1946 में महाराजा की रचना की थी। एअर इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, 'हम उन्हें महाराजा एक बेहतर व्याख्या के लिए बुलाते हैं। वह भले ही शाही लगते हैं लेकिन वह शाही नहीं हैं।'
Air India Maharaja Logo Makeover

The Author

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi eu sem ultrices, porttitor mi eu, euismod ante. Maecenas vitae velit dignissim velit rutrum gravida sit amet eget risus. Donec sit amet mollis nisi, nec commodo est.

No comments:

Post a Comment