मिथिलेश के लेख | "समाचार" | न्यूज वेबसाइट बनवाएं. | Domain | सूक्तियाँ | छपे लेख | गैजेट्स | प्रोफाइल-कैलेण्डर
करन सिंह ग्रोवर भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की '। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर दिल मिल गऎ सीजन 1 में डा अरमान मल्लिक की भूमिका से मिली.करन का जन्म भारत में दिल्ली में हुआ था पर बाद में उनका परिवार सऊदी अरब चला गया और वह बारह साल तक वहीँ रहे। उनका बचपन और स्कूली शिक्षा दम्मम,सऊदी अरब में बीता। उनकी स्कूली शिक्षा इंटरनेशनल इंडियन स्कूल आफ दम्मम (International Indian School of Dammam) में हुई। सऊदी अरब में अपने कॉलेज के दिनों में उनका थाउसंड डेसिबल (Thousand Decibal) नाम का एक बैंड था। सन् 2000 में वे मुंबई वापस चले गए और वहां उन्होंने होटल मेनेजमेंट में IHM मुंबई, दादर केटरिंग कॉलेज से डिग्री प्राप्त की। करन अम्बाला, हरियाणा के एक पंजाबी सिख परिवार के सदस्य है। वर्तमान में करन के माता, पिता और भाई दिल्ली में रहते हैं। पहले 2004 से 2006 के मध्य तक वे भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ थे जो कि कितनी मस्त है ज़िंदगी में उनकी सह कलाकार थी। उनकी सगाई भी हो गयी थी पर 2006 के मध्य में उनमे दरार आ गयी। अप्रैल 2007 में उन्होंने लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ डेटिंग शुरू की। 2 दिसम्बर 2008 मे इन दोनों ने गोवा के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली। यह समांरोह एक व्यक्तिगत मामला था।
Karan Singh Grover- Celebrities Birthday Today
No comments:
Post a Comment