Showing posts with label दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली. Show all posts

Wednesday, 14 January 2015

सतीश उपाध्याय के खिलाफ आज सबूत पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल -arvind-kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनावों के ऐलान के साथ ही बीजेपी और 'आप' पार्टी में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय पर पटलवार करते हुए कहा कि आज हम सबूत पेश करेंगे, उम्मीद करता हूं, वह अपने शब्दों की लाज रखेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया था, जिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सतीश उपाध्याय ने साफ शब्दों में केजरीवाल को 24 घंटों का समय देते हुए कहा कि या तो वह उन पर लगाए आरोपों को साबित करें, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लें।

सतीश उपाध्याय ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा था कि अगर उन पर आरोप साबित नहीं होते हैं तो वह मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। सतीश ने उन्हें झूठ बोलने वाला करार दिया था।

keywords-arvind-kejriwal,दिल्ली, दिल्ली में चुनाव, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, सतीश उपाध्याय, Delhi, Assembly polls 2015, AAP, Arvind Kejriwal, Satish Upadhyay