Showing posts with label arvind-kejriwal. Show all posts
Showing posts with label arvind-kejriwal. Show all posts

Tuesday, 10 February 2015

दुनिया भर में छाई आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत-Aam-Aadmi Party Foriegn Media

kejriwal_rally

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत की गूंज दुनिया भर में सुनाई दी। पश्चिमी देशों के समाचारपत्रों और न्यूज चैनलों ने इसे 'राजनीतिक भूकंप' बताया है।

अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने लोकसभा चुनाव में भारी विजय हासिल करने के एक साल के अंदर दिल्ली में मिली करारी शिकस्त को राजनीतिक भूकंप बताया है। अखबार लिखता है कि एक साल से भी कम समय में ऐतिहासिक जीत हासिल कर प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी को मंगलवार को देश की राजधानी में हल्के राजनीतिक भूकंप का सामना करना पड़ा।

अमेरिका से ही प्रकाशित होने वाले एक अन्य अखबार 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, 'चुनाव को दिल्ली में नरेंद्र मोदी के राजनीतिक प्रभाव के पैमाने के तौर पर देखा जा रहा था। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव की हार पहली बड़ी राजनीतिक नाकामयाबी है। मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के चलते भाजपा ने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। वे मंगलवार को भी इसे दोहराना चाहते थे, लेकिन दिल्ली में करिश्माई केजरीवाल ने भाजपा के लिए कठिन चुनौती पेश की।Buy-Related-Subject-Book-be

अमेरिकी न्यूज चैनल 'सीएनएन' ने प्रख्यात विज्ञानी आइजक न्यूटन के सिद्धांत का हवाला देते हुए लिखा, 'इस सप्ताह दिल्लीवासी भौतिकी के सिद्धांत की बात करेंगे। आखिरकार, जो ऊपर जाता है, उसका नीचे आना जरूरी है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भारी सफलता मिलने के बाद भारत के सत्तारूढ़ दल भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने चौंका दिया।

'बीबीसी' ने इस हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए करारी शिकस्त करार दिया है। वहीं, लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने दिल्ली चुनाव नतीजों को भाजपा के लिए शर्मनाक हार तो गार्जियन अखबार ने मोदी के लिए करारा आघात बताया।

 

keywords-Foriegn Media,aap,aam admi party,arvind kejriwal,bjp,modi,

Friday, 23 January 2015

गणतंत्र दिवस परेड का आमंत्रण न मिलने से केजरी नाराज-Not-Invited-For-Republic-Day-Parade

arvind kejriwalनई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए न्योता न मिलने से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नाराज हैं। हालांकि प्रोटोकोल के हिसाब से पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को गणतंत्र दिवस की परेड में न्योता देकर बुलाया जाता है।
सूत्रों की मानें तो अभी तक अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस की परेड के लिए बुलावा नहीं भेजा गया है, जिसे लेकर वह काफी नाराज हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि हैं।ऐसा पहली है, जब कोई अमेरिका का राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होगा। इसके मद्देनजर दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले ले तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी। वैसे बता दें कि पिछले साल केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए 26 जनवरी के आसपास ही धरने पर बैठ गए थे।

 

keywords- Delhi election , Arvind Kejriwal , Invite , Republic Day Parade , Obama ,AAP , BJP ,
Web Title-Not-Invited-For-Republic-Day-Parade

Monday, 19 January 2015

किरण बेदी होंगी भाजपा की मुख्‍यमंत्री कैंडिडेट-Kiran Bedi CM candidate from BJP

kiran bedi

नयी दिल्‍ली : सोमवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया कि किरण बेदी भाजपा की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार होंगी. पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुई किरण को लेकर मीडिया में तमाम अटकलें लगायी जा रही थीं. उन अटकलों को पीछे छोड़ते हुए आज पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने बोर्ड की बैठक के बाद इस बात का एलान कर दिया कि किरण बेदी ही दिल्‍ली में भाजपा की मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार होंगी और वे पार्टी की पारंपरिक सीट कृष्‍णानगर से चुनाव लड़ेंगी.Buy-Related-Subject-Book-be

शाह ने कहा कि किरण बेदी को लेकर पार्टी मं किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है. पार्टी का हर कार्यकर्ता किरण बेदी के पार्टी में शामिल होने से उत्‍साहित है. शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान किरण बेदी संभालेंगी और पार्टी को पूरी उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी. किरण बेदी को 'बाहरी' व्यक्ति बताए जाने पर शाह ने कहा कि पार्टी में हर सदस्य किसी समय 'बाहरी' होता है. इसलिए किरण बेदी बाहरी नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी के रूप में वह अपनी प्रशासनिक काबिलियत सारी दुनिया को दिखा चुकी हैं और वह भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम भी चला चुकी हैं और पार्टी को उनकी नेतृत्व क्षमता में पूरा विश्वास है, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उन्‍होंने कहा कि किरण बेदी दिल्‍ली की जनता के अपेक्षाओं को पूरा करेंगी. किरण बेदी ने पूरा जीवन भ्रष्‍टाचार और अपराध से लड़ने में लगाया है. इनका पूरा जीवन दिल्‍लीवासियों के बीच गुजरा है. बेदी जब एक पुलिस अधिकारी थीं, तब भी यहां की जनता उनके कामकाज से प्रभावित थीं और आज भी उनका एनजीओ यहां के लोगों के लिए काफी काम कर रहा है. शाह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता किरण बेदी को जीताने और मुख्‍यमंत्री बनाने का काम करेगा.

उन्‍होंने कहा कि पार्टी कल बाकी 69 सीटों के उम्‍मीदवारों की घोषणा करेगी. उम्‍मीदवारों के संबंध में बैठक में फैसला कर लिया गया है. उधर आप पार्टी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि वह दिल्‍ली में चुनाव हारेगी. हार का ठिकरा प्रधानमंत्री के सर पर ना फूटे इसके लिए भाजपा ने किरण बेदी को बली का बकरा बनाया है. वहीं पार्टी के इस फैसले के बाद किरण बेदी ने प्रतिक्रिया में भाजपा को धन्‍यवाद दिया.

keywords-Delhi Election , Kiran Bedi Interview , delhi BJP , CM candidate from BJP , congress , AAP , arvind kejriwal , Prime Minister Narendra Modi

Web Title-Kiran Bedi CM candidate from BJP

Wednesday, 14 January 2015

सतीश उपाध्याय के खिलाफ आज सबूत पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल -arvind-kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनावों के ऐलान के साथ ही बीजेपी और 'आप' पार्टी में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय पर पटलवार करते हुए कहा कि आज हम सबूत पेश करेंगे, उम्मीद करता हूं, वह अपने शब्दों की लाज रखेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाया था, जिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सतीश उपाध्याय ने साफ शब्दों में केजरीवाल को 24 घंटों का समय देते हुए कहा कि या तो वह उन पर लगाए आरोपों को साबित करें, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लें।

सतीश उपाध्याय ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा था कि अगर उन पर आरोप साबित नहीं होते हैं तो वह मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। सतीश ने उन्हें झूठ बोलने वाला करार दिया था।

keywords-arvind-kejriwal,दिल्ली, दिल्ली में चुनाव, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, सतीश उपाध्याय, Delhi, Assembly polls 2015, AAP, Arvind Kejriwal, Satish Upadhyay