Showing posts with label Jock of the day. Show all posts
Showing posts with label Jock of the day. Show all posts

Saturday, 31 January 2015

दिल का दौरा

90 वर्षीय एक सज्जन की दस करोड़ की लाटरी लग गई। इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं दादाजी खुशी से मर न जाएं, यह सोचकर उनके घरवालों ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी। सबने तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके।

शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया गया।

डॉक्टर साहब ने घरवालों को आश्वस्त किया और कहा, "आप लोग चिंता ना करें, दादाजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा और उन्हें कुछ नहीं होगा, यह मेरी गारंटी है।"

डॉक्टर साहब दादाजी के पास गए कुछ देर इधर उधर की बातें कीं फिर बोले, "दादाजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं। आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली हैं।"

दादाजी बोले, "अच्छा! लेकिन मैं इस उम्र में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी।"

यह सुन डॉक्टर साहब धम् से जमीन पर गिरे और उनके प्राण पखेरू उड़ गए।

Keywords :  Jock of the day ,Best Jock, Doctor, dangerous glad, Jock, heart attack

कितने आदमी थे

गब्बर: कितने आदमी थे?

सांभा: सरदार दो।

गब्बर: मुझे गिनती नहीं आती, दो कितने होते हैं?

सांभा: सरदार दो, एक के बाद आता है।

गब्बर: और दो के पहले?

सांभा: दो के पहले एक आता है सरदार।

गब्बर:तो बीच में कौन आता है?

सांभा: बीच में कोई नहीं आता सरदार।

गब्बर: तो फिर दोनों एक साथ क्यों नहीं आते?

सांभा: एक के बाद ही दो आ सकता है क्योंकि दो, एक से बड़ा है सरदार।

गब्बर: दो, एक से कितना बड़ा है।

सांभा: दो, एक से एक बड़ा है सरदार।

गब्बर:अगर दो, एक से एक बड़ा है तो एक, एक से कितना बड़ा है?

सांभा: सरदार अब आप मुझे गोली ही मार दो मैंने आप नमक ही खाया है च्यवनप्राश नही।

 

Keywords : Jock , Jock Of the day, Best Jock

परियों के पंख

छोटी - सी लड़की ने अपनी मां से पूछा - मम्मी , तुमने कहा था ना कि परियों के पंख होते हैं और वह उड़ सकती हैं ना ?

मम्मी - हां बेटी , कहा था |

लड़की - कल रात डैडी आया को कह रहे थे कि वह तो परी हैं | वह कब उड़ेगी मम्मी ?

मम्मी ( छोटी सी लड़की से ) - सुबह होते ही उड़ जाएगी बेटी |

 

Keywords : Jock , Fairy Jock, Fairy, Children Jock,  Jock of the day

Saturday, 24 January 2015

जन - धन में खाता! Jan dhan Account

smileएक दिन सुबह-सुबह बैंक में एक आदमी आया और बैंक मैनेजर से बोला, "जन धन में खाता खुलवाना है।"
बैंक मैनेजर: खुलवा लो।
आदमी: क्या ये जीरो बैलेंस में खुलता है?
बैंक मैनेजर (मन ही मन में, साला पता है फिर भी पूछ रहा है): हाँ जी फ्री में खुलवा लो।
आदमी: इसमें सरकार कितना पैसा डालेगी?
बैंक मैनेजर: जी अभी तो कुछ पता नहीं।
आदमी: तो मैं ये खाता क्यों खुलवाऊँ?
बैंक मैनेजर: जी मत खुलवाओ।
आदमी: फिर भी सरकार कुछ तो देगी?
बैंक मैनेजर: आपको फ्री में एटीएम दे देंगे।
आदमी: जब उसमे पैसा ही नहीं होगा तो एटीएम का क्या करूँगा?
बैंक मैनेजर: पैसे डलवाओ भैया तुम्हारा खाता है।
आदमी: मेरे पास पैसा होता तो मैं पहले नहीं खुलवा लेता, तुम खाता खोल रहे हो तो तुम डालो न पैसे।
बैंक मैनेजर: अरे भाई सरकार खुलवा रही है।
आदमी: तो ये सरकारी बैंक नहीं है?
बैंक मैनेजर: अरे भाई सरकार तुम्हारा बीमा फ्री में कर रही है, पूरे एक लाख का।
आदमी (खुश होते हुए): अच्छा तो ये एक लाख मुझे कब मिलेंगे?
बैंक मैनेजर (गुस्से में): जब तुम मर जाओगे तब तुम्हारी बीवी को मिलेंगे।
आदमी (अचम्भे से): तो तुम लोग मुझे मारना चाहते हो और मेरी बीवी से तुम्हारा क्या मतलब है?
बैंक मैनेजर: अरे भाई ये हम नहीं सरकार चाहती है।
आदमी (बीच में बात काटते हुए): तुम्हारा मतलब सरकार मुझे मारना चाहती है?
बैंक मैनेजर: अरे यार मुझे नहीं पता, तुमको खाता खुलवाना है या नहीं?
आदमी: नहीं पता का क्या मतलब? मुझे पूरी बात बताओ।
बैंक मैनेजर: अरे अभी तो मुझे भी पूरी बात नहीं पता, मोदी जी ने कहा कि खाता खोलो तो हम खोल रहे हैं।
आदमी: अरे नहीं पता तो यहाँ क्यों बैठे हो?
बैंक मैनेजर ने अपना सिर पकड़ लिया और आदमी जन धन के पोस्टर को देखते हुए बोला, "अच्छा ये 5000 रुपये का ओवरड्राफ्ट क्या है?"
बैंक मैनेजर: मतलब तुम अपने खाते से 5000 निकाल सकते हो।
आदमी (बीच में बात काटते हुए): ये हुई ना बात, ये लो आधार कार्ड, 2 फोटो और निकालो 5000 रुपये।
बैंक मैनेजर: अरे यार ये तो 6 महीने बाद मिलेंगे।
आदमी: मतलब मेरे 5000 का इस्तेमाल 6 महीने तक तुम लोग करोगे?
बैंक मैनेजर: भैया ये रुपये ही 6 महीने बाद आएंगे।
आदमी: झूठ मत बोलो, पहले बोला कि कुछ नहीं मिलेगा, फिर कहा एटीएम मिलेगा, फिर बोला बीमा मिलेगा, फिर बोलते हो 5000 रुपये मिलेंगे, फिर कहते हो कि नहीं मिलेंगे, तुम्हे कुछ पता भी है?
बैंक मैनेजर: अरे मेरे बाप कानून की कसम, भारत माँ की कसम, मैं सच कह रहा हूँ, मोदी जी ने अभी कुछ नहीं बताया है, तुम चले जाओ, खुदा की कसम, तुम जाओ, मेरी सैलरी इतनी नहीं है कि एक साथ ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक दोनों का इलाज करवा सकूँ।

 

Keywords : Jock, Jock of the day, Jock on jan dhan , Bank Jock,