Showing posts with label Delhi Assembly Election 2015. Show all posts
Showing posts with label Delhi Assembly Election 2015. Show all posts

Thursday, 29 January 2015

सर्वेक्षण में दिल्ली चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार-BJP-Will-Win-Two-Thirds-Majority-In-The-Delhi-Election

BJP-LOGO

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को 36 सीटें मिलने की संभावना है जो 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पूर्ण बहुमत है। द वीक-आईएमआरबी की तरफ से जारी ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को 29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वोट फीसदी को लेकर दोनों विपक्षी पार्टियों में कड़ी टक्कर बताई गई है और दोनों के बीच केवल 1.56 फीसदी मतों का अंतर है। सात फरवरी को होने वाले चुनावों से करीब दो हफ्ते पहले कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा 39 फीसदी मतदाताओं की पसंद है। इसने कहा कि कांग्रेस फिर हाशिए पर जाने वाली है और उसे केवल चार सीटें हासिल होंगी, जबकि दिसम्बर 2013 में हुए चुनावों में उसे आठ सीटें मिली थीं । तब भाजपा और आप ने क्रमश: 32 और 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आप के अरविंद केजरीवाल और भाजपा के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के बीच मुख्यमंत्री पद की सीट के लिए कड़ी टक्कर है। केजरीवाल जहां इस पद के लिए 40 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं वहीं बेदी 39 फीसदी मतदाताओं की। सर्वेक्षण में आप नेता अरविंद केजरीवाल, बेदी और मनीष सिसोदिया को उनके विधानसभा क्षेत्र क्रमश: नई दिल्ली, कृष्णा नगर और पटपड़गंज में स्पष्ट बढ़त दी गई है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि कांग्रेस की तरफ से चुनावों का जिम्मा संभाल रहे अजय माकन सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और आप दोनों से पीछे चल रहे हैं और केवल 11 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं।

 

keywords-BJPT,wo-thirds majority,Delhi election,दिल्ली चुनाव,बीजेपी,अमित शाह,Delhi Assembly Election 2015

Thursday, 8 January 2015

'आप' का फिर साथ देगी कांग्रेस-Delhi Assembly Election 2015

Sheila Dikshit

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि अगर विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और पहले जैसी स्थिति बनी तो कांग्रेस सांप्रदायिक दलों को समर्थन नहीं देगी। शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार कांग्रेस की स्थिति में बहुत सुधार होगा। स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन मुझे विश्वास है कि इन चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। हो सकता है इस बार कांग्रेस फिर बहुमत में आ जाए।Buy Book Now
शीला दीक्षित के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव होने से पहले ही अपनी हार मान चुकी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि शीला दीक्षित के बयान से स्पष्ट होता है कि ‘आप’ कांग्रेस की बी टीम है।
उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के बयान के बाद दिल्ली के लोगों को यह तय करना होगा कि वे अवसरवादी पार्टियां ‘आप’ और कांग्रेस को चुनें या विकास के प्रतीक बीजेपी को। उन्होंने कहा कि शीला के बयान से साफ है कि कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है।

keywords-Delhi Assembly Election 2015 ,sheela dikxit,Sheila Dixit ,Delhi Assembly Election 2015 ,Congress ,AAP