Showing posts with label Indian fishermen. Show all posts
Showing posts with label Indian fishermen. Show all posts

Sunday, 4 January 2015

पाकिस्तान ने 12 मछुआरों समेत पकड़ी भारत की दो नौकाएं-indian-fishermen-off-gujarat

??????????????????????

अहमदाबाद। अरब सागर में विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध पाकिस्तानी नौका पर जारी चर्चा के बीच रविवार को पाकिस्तान ने भारत की दो नौकाएं पकड़ ली। साथ ही 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।
गुजरात के पोरबंदर स्थित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सागर भारती' ने दावा किया कि पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने रविवार दोपहर 12 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया। एनजीओ के समन्वयक जीवन जुंगी ने मछलियां पकड़कर तट पर लौटे दूसरे भारतीय मछुआरों के हवाले से यह खबर दी। उन्होंने कहा कि हम मछुआरों से संबंधित और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। गुजरात क्षेत्र (उत्तर-पश्चिम) के तटरक्षक बल के कमांडर कुलदीप सिंह श्योरण के मुताबिक, मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले की जांच चल रही है। बताते चलें कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की मध्यरात्रि भारतीय तटरक्षक बल ने पोरबंदर से लगभग 350 किमी दूर अरब सागर में एक संदिग्ध नौका को रोकने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसमें सवार लोगों ने विस्फोट कर नौका को उड़ा दिया था।

keywords-indo-pak relation ,terror ,ceasefire violations ,Pakistan Maritime Security Agency (MSA) , Indian fishermen ,indian boats ,International Maritime Boundary ,Indian Coast Guard ,Pakistani fishing boat ,coast of Gujarat ,explosives , Porbandar coast ,indian-fishermen-off-gujarat