Showing posts with label News of the Day. Show all posts
Showing posts with label News of the Day. Show all posts

Wednesday, 18 February 2015

मोदी सरकार ने छह परमाणु पनडुब्बियों, सात फ्रिगेट के निर्माण को हरी झंडी दी-Modi Clears 8 Billion Plan For Warships To Counter

नई दिल्ली: सरकार ने नौसेना की शक्ति बढ़ाने के लिए सात स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट और छह परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।Buy-Related-Subject-Book-be

रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह फैसला हाल में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में किया गया।

छह नई पनडुब्बियां बनाने का फैसला 30 वर्ष के पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा है जिसे 1999 में मंजूरी दी गई थी।

योजना के तहत 30 साल में 24 पनडुब्बियां बनाई जानी हैं। पहली परियोजना पी75 थी जिसके तहत स्कॉर्पीन पनडुब्बियां भारत में बनाई जा रही हैं।

 

keywords-नरेंद्र मोदी सरकार, भारतीय नौसने, Narendra Modi Government, Indian Navy, Nuke submarine, परमाणु पनडुब्बी

 

Tuesday, 17 February 2015

आज सूरत में नीलाम होगा PM MODI का विवादास्पद सूट-Narendra Modi Closeout Controversial Suit

modi suit.2

सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंद गले वाले विवादास्पद सूट को कल यहां शुरु हो रही तीन दिवसीय नीलामी में नीलाम करने के लिए रखा जाएगा. यह सूट मोदी ने पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के दौरान पहना था जिस पर सफेद धारियों में उनका नाम जडा था.

राजनीतिक तूफान खडा कर देने वाले इस सूट की नीलामी उन 455 चीजों के साथ की जाएगी जो मोदी को प्रधानमंत्री के रुप में उनके लगभग नौ महीने के कार्यकाल के दौरान उन्हें उपहार में मिली हैं. इनसे होने वाली आय प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ गंगा मिशन’ में इस्तेमाल की जाएगी.Buy-Related-Subject-Book-be

सूरत के निगामायुक्त मिलिंद तोरावणो ने आज बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट, जो उन्होंने पिछले महीने राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान पहना था, की उन 455 अन्य चीजों के साथ तीन दिन चलने वाले आयोजन में नीलामी की जाएगी जो उन्हें प्रधानमंत्री के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान उपहार में मिली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री से संबंधित चीजें राष्ट्रीय खजाना है और नीलामी से मिलने वाला धन स्वच्छ गंगा मिशन में इस्तेमाल किया जाएगा.’’

तोरवणो ने कहा कि नीलामी कार्यक्रम सूरत में सिटी-लाइट्स रोड स्थित साइंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने नीलामी आयोजन यहां करने का फैसला किया था.

keywords-नरेंद्र मोदी ,नीलाम,विवादास्पद सूट ,Narendra Modi,closeout ,controversial suit

Friday, 13 February 2015

अप्रैल में राहुल गांधी को मिल सकती है कांग्रेस की कमान-Rahul Gandhi Take Position in Congress

congresh-vice-president-rahul-gandhi-hd-wallpaperनई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक इस साल अप्रैल में हो सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों और इस साल हुए दिल्ली चुनावों में बुरी तरह हार के बाद कांग्रेस की टॉप लीडरशिप पर सवाल उठने लगे हैं। ये सवाल सिर्फ राजनीतिक विश्लेषकों की ओर से नहीं बल्कि पार्टी के भीतर से भी उठ रहे हैं और हर बार की तरह पार्टी के युवा चेहरों राहुल-प्रियंका को बडी जिम्मेदारी देने की मांग की जा रही है।

हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि एआईसीसी की इस बैठक की तिथि, स्थान और अजेंडे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक एआईसीसी की बैठक संसद के बजट सत्र के बीच में होने वाले अवकाश के दौरान होगी। इसी में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यह बैठक मुख्य रूप से पार्टी के संविधान में बदलाव के लिए हो रही है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान को भी इस महीने के आखिर तक के लिए बढा दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की प्रकिया पर तस्वीर साफ हो जाएगी और पार्टी अध्यक्ष का चुनाव भी हो जाएगा।Buy-Related-Subject-Book-be

सोनिया गांधी 130 साल पुरानी कांग्रेस के इतिहास की सबसे लंबे समय तक रहने वालीं अध्यक्ष बन गई हैं। वह मार्च 1998 में पार्टी अध्यक्ष बनी थीं। राहुल गांधी को जनवरी 2013 में जयपुर के चिंतन शिविर में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। ऎसे में संदीप बयान अहम माना जा रहा है क्योंकि पार्टी के अंदर चुनाव इसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मनपसंद परियोजना भर बनकर रह गए हैं। गौरतलब है कि राहुल यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

Thursday, 12 February 2015

इमामों से करवाया जबरन डांस-China Forced Muslim Imams To Dance On The Streets

china-islamइस्लामाबाद। चीन में मुस्लिमों की धार्मिक स्वतंत्रता का दमन किया गया है। वहां के शिनजिआंग प्रांत में बड़ी संख्या में इमामों में सड़क पर उतार कर जबरन डांस करवाया गया। साथ ही उन्हें शपथ दिलवाई गई कि वे अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा नहीं देंगे।
चीन का यह प्रांत मुस्लिम बहुल है। चीनी सरकार चाहती है कि इमाम इस्लाम का प्रचार-प्रसार न करें। यही कारण है कि उनसे सार्वजनिक रूप से डांस करवाया गया, साथ ही यह शपथ भी दिलवाई गई कि वे अपने बच्चों को यह शिक्षा देंगे कि प्रार्थना करने से आत्मा को दुख पहुंचता है।
प्रतिक्रिया पाक में, छह हिंदुओं की हत्या
चीन की इस हरकत पर पाकिस्तान में जबरदस्त प्रक्रिया हुई। वहां के सिंध प्रांत में भीड़ ने छह हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया। प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद अकरम का कहना है कि चीन में ऐसा होता आया है, लेकिन हम वहां प्रदर्शन नहीं कर सकते।
अकरम के मुताबिक, हमने हिंदुओं की हत्या की है, ताकि दुनिया में संदेश जाए कि हम इस्लाम का विरोध बर्दाश्त नहीं करेंगे।
[साभार: नई दुनिया]

 

keywords-Muslim Imams Dance ,china ,Killed Hindus ,Sindh ,religious freedoms in China ,eastern Muslim majority district ,street dance ,religion ,children ,Mohammad Akram ,

Wednesday, 11 February 2015

इंसान का मंदिर बनाना हमारी सभ्यता नहीं-Narendra Modi Sad Over Temple Build In His Name By Supporters

modi-mandir

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने समर्थकों द्वारा गुजरात के राजकोट में उनका मंदिर बनाए जाने पर नाखुशी जताई है। प्रधानमंत्री ने इस खबर को 'स्तब्धकारी' और 'भारत की महान परम्पराओं' के खिलाफ बताया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, किसी इंसान का मंदिर बनाना हमारी सभ्यता नहीं है, मंदिर बनाने से मुझे दुख हुआ है। मैं लोगों से ऐसा नहीं करने का आग्रह करता हूं।Buy-Related-Subject-Book-be

पीएम ने ट्वीट में यह भी लिखा कि अगर आपके पास समय और संसाधन हैं, तो इसे 'स्वच्छ भारत' के सपने को पूरा करने में लगाएं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के समर्थकों ने राजकोट में उनके लिए एक मंदिर बनवाया है। मंदिर के गर्भगृह में मोदी की आवक्ष प्रतिमा लगाई गई है।

ओम युवा समूह के नेता जयेश पटेल ने कहा कि गुजरात में यह अपनी तरह का पहला मंदिर है, जो किसी जीवित व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि समूह के 350 से ज्यादा सदस्यों ने मिलकर मंदिर के निर्माण के लिए छोटे-छोटे दान एकत्र किए और अब उनकी योजना वहां रोजाना पूजा करने की है।

पटेल ने कहा, हमारे संगठन के सदस्य मोदी की उस समय से भगवान के रूप में पूजा कर रहे हैं, जब वह राजकोट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े थे और गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जो काम किए और अब प्रधानमंत्री के रूप में जो कार्य कर रहे हैं, उससे हम काफी प्रभावित हुए हैं। इसलिए हमने उनके लिए एक मंदिर बनवाने का फैसला किया। पटेल ने कहा, शुरू में हमने एक फ्रेमजड़ित तस्वीर वहां रखी थी। अब हमने एक प्रतिमा स्थापित कर दी है, जिस पर 1.7 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

उन्होंने कहा कि निर्माण में करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा, हमारे सदस्य हर महीने पांच हजार रुपये से 15 हजार रुपये कमाते हैं और उन्होंने योगदान किया है। पटेल ने कहा कि मंदिर 350 वर्ग गज जमीन पर बना है और यह कोठरिया ग्राम पंचायत द्वारा 10 साल पहले धार्मिक उद्देश्यों के लिए मुहैया कराई गई थी। यह ग्राम अब राजकोट नगर निगम का हिस्सा है। सदस्यों को उम्मीद है कि इसके उद्घाटन के लिए राज्य या केंद्र से भाजपा के कोई मंत्री मिल जाएंगे।

 

keywords-मोदी मंदिर, नरेंद्र मोदी का मंदिर, राजकोट, पीएम नरेंद्र मोदी, Narendra Modi temple, Modi temple, Rajkot, PM Narendra Modi

Tuesday, 10 February 2015

दुनिया भर में छाई आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत-Aam-Aadmi Party Foriegn Media

kejriwal_rally

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत की गूंज दुनिया भर में सुनाई दी। पश्चिमी देशों के समाचारपत्रों और न्यूज चैनलों ने इसे 'राजनीतिक भूकंप' बताया है।

अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने लोकसभा चुनाव में भारी विजय हासिल करने के एक साल के अंदर दिल्ली में मिली करारी शिकस्त को राजनीतिक भूकंप बताया है। अखबार लिखता है कि एक साल से भी कम समय में ऐतिहासिक जीत हासिल कर प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी को मंगलवार को देश की राजधानी में हल्के राजनीतिक भूकंप का सामना करना पड़ा।

अमेरिका से ही प्रकाशित होने वाले एक अन्य अखबार 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, 'चुनाव को दिल्ली में नरेंद्र मोदी के राजनीतिक प्रभाव के पैमाने के तौर पर देखा जा रहा था। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव की हार पहली बड़ी राजनीतिक नाकामयाबी है। मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के चलते भाजपा ने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। वे मंगलवार को भी इसे दोहराना चाहते थे, लेकिन दिल्ली में करिश्माई केजरीवाल ने भाजपा के लिए कठिन चुनौती पेश की।Buy-Related-Subject-Book-be

अमेरिकी न्यूज चैनल 'सीएनएन' ने प्रख्यात विज्ञानी आइजक न्यूटन के सिद्धांत का हवाला देते हुए लिखा, 'इस सप्ताह दिल्लीवासी भौतिकी के सिद्धांत की बात करेंगे। आखिरकार, जो ऊपर जाता है, उसका नीचे आना जरूरी है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भारी सफलता मिलने के बाद भारत के सत्तारूढ़ दल भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने चौंका दिया।

'बीबीसी' ने इस हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए करारी शिकस्त करार दिया है। वहीं, लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने दिल्ली चुनाव नतीजों को भाजपा के लिए शर्मनाक हार तो गार्जियन अखबार ने मोदी के लिए करारा आघात बताया।

 

keywords-Foriegn Media,aap,aam admi party,arvind kejriwal,bjp,modi,

Monday, 9 February 2015

दिल्ली में 'केजरीवाल की सुनामी'-Arvind-Kejriwal-Gets-Aapsolute-Majority

kejriwal_rally

नई दिल्ली : दिल्ली की गद्दी पर अरविंद केजरीवाल का बैठना तय हो गया है, और आम आदमी पार्टी को शानदार दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद कैजरीवाल की पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे एग्ज़िट पोलों में की गई भविष्यवाणी से भी बेहतर नजर आ रहे हैं। इस बीच, सूत्रों से मिली ख़बरों के मुताबिक, पिछले साल 14 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अरविंद केजरीवाल इस बार 14 फरवरी को ही शपथ ग्रहण करेंगे, और समारोह का आयोजन इस बार भी रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मिली शानदार जीत पर बधाई दी है।Buy-Related-Subject-Book-be

राष्ट्रीय राजधानी की 70 सीटों के लिए 14 केंद्रों पर सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के दौरान सभी सीटों पर हासिल रुझानों के मुताबिक, 61 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी सिर्फ आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दिल्ली पर 15 साल शासन करने वाली कांग्रेस के उम्मीदवार किसी भी सीट पर आगे नहीं हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने एनडीटीवी से बातचीत में उम्मीद जताई है कि अधिकतर नतीजे पूर्वाह्न 11:30 बजे तक आ जाएंगे। उन्होंने बताया, मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 70-सदस्यीय विधानसभा के लिए 673 उम्मीदवार मैदान में हैं और अब मतगणना संपन्न होने के साथ ही उनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान में 67.14 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 70 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 36 सीटों की जरूरत होगी। विधानसभा का यह चुनाव अत्यंत कड़ा मुकाबला साबित हुआ। यह चुनाव आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधी लड़ाई बन गई थी। बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा हालांकि किरण बेदी रहीं।

इस चुनाव में कुल 673 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या 63 है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी सीट पर सबसे अधिक 18 उम्मीदवार हैं, जबकि दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर सीट से सबसे कम चार उम्मीदवार हैं।

इससे पहले, तमाम एग्ज़िट पोलों के आंकड़ों से गदगद आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली स्थित सभी दफ्तरों में काफी चहल-पहल रही, जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश मुख्यालयों में काफी कम लोगों को देखा गया।

सभी एग्ज़िट पोलों के नतीजों में 'आप' को बीजेपी पर निर्णायक बढ़त मिलती होने की संभावना जताई गई है। एक एग्ज़िट पोल के नतीजों में तो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी को 70-सदस्यीय विधानसभा में 53 सीटें तक मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

हालांकि बीजेपी ने एग्ज़िट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए भरोसा जताया है कि 16 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी, और पार्टी ने सोमवार को कहा कि उसे 34 से 38 सीटें हासिल होंगी।

दिसंबर, 2013 तक कांग्रेस ने दिल्ली में 15 साल शासन किया था, लेकिन एग्ज़िट पोल के नतीजों के मुताबिक उसे अधिकतम पांच सीटें मिलती दिख रही हैं।

गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि पहली बार चुनाव में उतरी 'आप' को 28 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा था। त्रिशंकु विधानसभा के बीच 'आप' ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में दिल्ली जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं किए जाने के कारण 49वें दिन 14 फरवरी, 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पिछले साल 17 फरवरी से यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

Sunday, 8 February 2015

आंतरिक सर्वे में भाजपा को जीत का भरोसा-BJP Leaders Claim Victory On Delhi Election

arvind kejriwal

नई दिल्ली थका देने वाले चुनाव प्रचार अभियान और शनिवार को हुए मतदान के बाद दिल्ली में रविवार का दिन राजनीतिक दलों ने मंथन में गुजारा। एक्जिट पोल से मिले संकेतों ने सूबे में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी इन सर्वेक्षणों को देख जहां निश्चिंत लग रही है, वहीं भाजपा में मतदान का विश्लेषण जारी है।
बैठक के बाद केजरी ने मिटाई थकान
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने कौशांबी स्थित अपने निवास पर सुबह के समय पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर मतदान की समीक्षा की। हालांकि पार्टी नेताओं ने किसी भी तरह की बयानबाजी से बचते हुए नतीजों का इंतजार करना ही बेहतर माना।
मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास सहित लगभग तीन दर्जन नेताओं के साथ फिल्म देखकर अरविंद केजरीवाल ने थकान दूर की। यह भी चर्चा में रहा कि केजरीवाल ने शादी का कार्ड लेकर घर पहुंचे अपने एक रिश्तेदार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दे दिया।Buy-Related-Subject-Book

चुनाव में कांग्रेस का चेहरा रहे अजय माकन का भी अधिकांश समय परिवार के साथ बीता। माकन ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मतदान की स्थिति पर चर्चा की लेकिन मैराथन बैठक करने के बजाय आराम को तरजीह दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल के नतीजे अक्सर सत्य के करीब ही होते हैं। पार्टी का प्रदर्शन हमारे लिए चिंता का विषय है, मगर यह भाजपा के लिए ज्यादा बड़ा झटका है।
भाजपा ने की समीक्षा
मतदान के एक दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रभारी प्रभात झा और मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी ने सभी उम्मीदवारों के साथ समीक्षा बैठक की। सूत्रों के मुताबिक प्रत्येक उम्मीदवार ने अपनी सीट का ब्योरा दिया। अधिकांश उम्मीदवारों ने जीत का भरोसा जताया।
बैठक के बाद संवाददाताओं से किरण बेदी ने कहा कि वास्तविक परिणाम 10 को आएगा तभी पता चलेगा। बैठक से पूर्व उनके उदय पार्क स्थित घर के आगे सुबह से ही मीडिया का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन वह किसी से नहीं मिलीं। रोज की तरह सुबह की सैर, योग व पूजा-अर्चना के साथ दिन की शुरुआत की। गले में संक्रमण होने के कारण वह दिन भर घर में ही रहीं।

keywords-bjp ,aap leaders , claim victory ,delhi election ,assembly poll ,

Saturday, 7 February 2015

धार्मिक सहिष्णुता पर प्रवचन देने के लिए ओबामा को जमकर लताड़ा क्रॉथमर ने-Charles-Krauthammers-Comment-On-Obama

Krauthammer

नई दिल्ली। भारत को धार्मिक सहिष्णुता की नसीहत देने वाले राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान ने अमेरिका में भी कई लोगों को नाराज कर दिया है। कई अमेरिकी विश्लेषकों का मानना है कि नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार पर ओबामा का शब्द बाण बेकार चला गया। इन्हीं में से एक हैं चार्ल्स क्रॉथमर। पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित और वाशिंगटन पोस्ट के लिए स्तंभ लिखने वाले क्रॉथमर ने सीरिया और इराक के साथ भारत को धार्मिक सहिष्णुता पर प्रवचन देने के लिए ओबामा को जमकर लताड़ा है।Buy-Related-Subject-Book-be
एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी कौन-सी मुसीबत है कि वे इस मामले में भारत को घसीट रहे हैं? यह पहला मौका है, जब मैं भारत का नाम इस तरह के विवादों में सुन रहा हूं। यह साफ है कि ओबामा भारत का अपमान कर रहे हैं और इसका कारण ये है कि यह एक हिंदू देश है।

ह्यूज हेविट को दिए साक्षात्कार में क्रॉथमर ने कहा कि भारत धरती का दूसरा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। और इस तथ्य को जानने के बावजूद आप उसके पीछे पड़ जाते हैं। आप उसे बताने लगते हैं कि यहां का हर आदमी गलती कर रहा है। क्रॉथमर ने कहा कि दरअसल, वे लोग कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार ने ओबामा के भाषण को तुच्छ और अप्रिय करार दिया। उन्होंने कहा कि आप इस तरह की बातें उस वक्त करते हैं, जब आपकी उम्र 12 साल या 17 साल की होती है। आप कोलंबिया के छात्रावास में बैठकर इस तरह की चर्चा करते हैं।
लेकिन, ओबामा इसे दुनिया के सामने इस तरह से रख रहे हैं, जैसे उन्होंने किसी रहस्य का उद्घाटन कर दिया है। वह भी तब जब जॉर्डन के पायलट को आइएस द्वारा जिंदा जलाए जाने से पूरी दुनिया सदमे में है। और नृशंस वीडियो सामने आने के ठीक दो दिन बाद आप पूछने लगते हैं, 'जॉन ऑफ आर्क के बारे में आपका क्या ख्याल है?उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें बिना किसी मतलब की हैं।
क्रॉथमर ने आइएस की बर्बरता को कम करके आंकने के लिए भी ओबामा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'जैसा कि हमने जार्डन के पायलट को जिंदा जलाने की घटना में देखा कि यह एक कोई साधारण घटना नहीं थी। धर्मयुद्धों का सिलसिला आठ सौ साल पहले खत्म हो चुका है। विधर्मियों को दंड देने के लिए अब धार्मिक अदालतों का गठन नहीं किया जाता। जॉन ऑफ आर्क की घटना कल की नहीं है, लेकिन जॉर्डन के पायलट के साथ जो कुछ हुआ वह सिर्फ दो दिन पहले की बात है।
'ओबामा भारत के पीछे पड़ गए हैं, जो कि इस ग्रह पर हमारा सबसे मजबूत, सबसे उल्लेखनीय और लोकतांत्रिक सहयोगी है। इस देश ने सभी धर्मों और भाषाओं को आश्रय दिया है। '
-चार्ल्स क्रॉथमर, वरिष्ठ पत्रकार

keywords-charles krauthammer , comment ,US President ,Barack Obama' ,edification ,India ,

Friday, 6 February 2015

दिल्लीः विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान आज-Delhi-Assembly-Elections-2015-Voting-Today

delhi election 2015'

दिल्ली की छठी विधानसभा और सूबे की नई सरकार के गठन के लिए राजधानी के करीब 1.33 करोड़ मतदाता शनिवार को अपना निर्णय सुना देंगे। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल व चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनाए गए अजय माकन सहित चुनाव मैदान में उतरे कुल 673 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का मतदाता फैसला करेंगे।
दिल्ली की नई सरकार के गठन के लिए हो रहा यह चुनाव अब तक का सर्वाधिक दिलचस्प और रोचक चुनाव है। कांग्रेस व भाजपा के बीच होने वाली पारंपरिक लड़ाई बदल गई है और अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आप की भूमिका ज्यादा अहम हो गई है। लेकिन इतना तय है कि यह चुनाव पूरी तरह त्रिकोणात्मक है। सूबे की 70 में से कम से कम 35 सीटें ऐसी हैं जहां कांटे का मुकाबला हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आप बहुत करीबी लड़ाई में हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हार-जीत का अंतर बहुत कम रह सकता है।
केजरीवाल, बेदी और माकन की सीटों पर रहेगी नजरBuy-Related-Subject-Book
अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली, किरण बेदी के निर्वाचन क्षेत्र कृष्णा नगर और अजय माकन के चुनाव क्षेत्र सदर बाजार पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदान का प्रतिशत कितना रहता है। बीते करीब एक साल में सूबे की जनता के सामने यह तीसरा चुनाव है। लोगों ने पहले दिसंबर, 2013 में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले, उसके बाद लोकसभा के लिए और एक बार फिर से उन्हें दिल्ली विधानसभा के गठन के लिए मतदान करना है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि लगातार हो रहे चुनावों के कारण मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह कम हो सकता है। जाहिर तौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सामने मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की तगड़ी चुनौती होगी।
मतदान फीसद बढ़ाने के प्रयास
चुनाव आयोग की ओर से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपनी ओर से पूरा प्रयास किया है कि लोग मतदान करने आएं। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में 57.58 फीसद वोट पड़े थे और कांग्रेस ने 40.31 प्रतिशत मत लेकर 42 सीटें हासिल कीं थीं और पार्टी ने सरकार बनाई, वहीं भाजपा को 36.34 फीसद मत मिले और उसे 23 सीटें मिली थीं। इस प्रकार महज चार फीसद मतों के अंतर से कांग्रेस व भाजपा के बीच 19 सीटों का फासला हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव में 65.6 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में भाजपा को 33.94 फीसद, आम आदमी पार्टी को 29.5 फीसद और कांग्रेस को 24.5 फीसद मत मिले थे। इस चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया था।

कुल मतदाता-1, 33,09078
पुरुष-73,89,089
महिला-59,19,127
अन्य-862
कुल प्रत्याशी-673
कुल सीटें-70

keywords- delhi election ,Delhi Assembly elections 2015 ,voting , today , BJP , AAP , congress , Kiran Bedi , Kiran Bedi , ajay maken ,

भाजपा के विज्ञापन अभियान पर आम आदमी पार्टी का हमला-War-of-Words-Between-AAP-BJP-Over-Advertisements

BJP-LOGO

आम आदमी पार्टी ने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए आज विभिन्न समाचारपत्रों में पहले पन्ने पर छपे विज्ञापन को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस प्रकार का विज्ञापन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

आप नेता आशुतोष ने यहां संवाददताओं से कहा,"आज दिल्लीवासियों ने देखा है कि भाजपा ने पहले पन्ने पर विज्ञापन दिया है। मेरी राय में यह स्पष्ट तौर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।"

उन्होंने कहा,"मेरा सवाल यह है कि यदि प्रचार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद टेलीविजन पर इस प्रकार के विज्ञापनों की अनुमति नहीं है तो उन्हें समाचारपत्रों में क्यों अनुमति दी गयी। कानून बदलना चाहिए। यदि बड़े समाचारपत्र इस प्रकार के विज्ञापन जारी करते हैं तो निश्चित रूप से लोगों के दिमाग पर इसका असर पड़ेगा।"Buy-Related-Subject-Book-be

आशुतोष ने टिवटर पर यह मुददा उठाते हुए सवाल किया कि ऐसे विज्ञापनों के लिए भाजपा के पास धन कहां से आया।

उन्होंने कहा,"हर समाचारपत्र में पहले पन्ने पर विज्ञापन देने के लिए भाजपा के पास पैसा कहां से आया। ये विज्ञापन सबसे ज्यादा महंगे होते हैं।"

उन्होंने एक अन्य टवीट में लिखा,"दिल्ली में हर समाचारपत्र में भाजपा का पहले पन्ने पर विज्ञापन छपा है। धन कहां से आया आप की लड़ाई धन बल के खिलाफ है।"

इन आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा ने कहा,"आप का यह दावा किया कि विज्ञापन चुनाव संहिता का उल्लंघन है, तो मैं समझता हूं कि यह उनका अज्ञान है। या तो उन्हें कानूनों की जानकारी नहीं है या आदर्श आचार संहिता की या फिर वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा,"विज्ञापन भाजपा के सकारात्मक एजेंडे के बारे में बात करता है जिसके बारे में पार्टी जनता को बताना चाहती है। इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं है। इस प्रकार के विज्ञापन मतदान के दिन तक दिए जा सकते हैं।"

 

keywords-Advertisements,aap,bjp,delhi,War-of-Words,

Wednesday, 4 February 2015

दिल्ली में मिल सकता है भाजपा को पूर्ण बहुमत-Delhi-Polls-Surveys

BJP-LOGO

नई दिल्ली। चुनाव से पहले हुए चार सर्वेक्षणों में भाजपा दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे के अनुसार, चुनाव में भाजपा को 37 सीटें, आप को 28 जबकि कांग्रेस पांच सीटें जीत रही है। दवीक-आइएमबीआरका सर्वे, भाजपा को 36 व आप को 29 सीटें दिला रहा है।
उसके अनुसार, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें मिलेंगी। इसी तरह आइबीएन-7 द्वारा प्रसारित डाटा मिनरिया के सर्वेक्षण में भी भाजपा की 36 सीटें आने का दावा किया गया है। वहीं, आप को 27 व कांग्रेस को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।
जी-तालीम के सर्वेक्षण में भाजपा को 32 से 36, आप को 30-34 व कांग्रेस को चार सीटें दी गई हैं। न्यूज नेशन चैनल ने भाजपा की 30-35 सीटें आने का दावा किया है, जबकि आप की सीटों का आंकड़ा 30-34 के बीच रहने की बात कही गई है। वहीं, कांग्रेस को 3-5 सीटें जीत सकती है।Buy-Related-Subject-Book-be
हालांकि द इंडिया टुडे-सिसेरो ने मंगलवार को आप को 38-46 सीटें मिलने का दावा किया था और भाजपा को 19-25 सीटों पर समेट दिया था। कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने की बात कही थी। टाइम्स नाउ के 'पूल ऑफ पूल्स ' के अनुसार, आप 70 में से 34 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा 32 और कांग्रेस को चार सीटों से संतोष करना पड़ेगा।

keywords-delhi election ,  BJP ,majority mark ,Delhi polls ,Surveys ,app,kiran bedi,

Tuesday, 3 February 2015

अरविंद कजरीवाल फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री-ABP News Nielsen Opinion Poll

arvind kejriwal

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन जैसे - जैसे नजदीक आ रहे हैं यहां चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है. पिछले कई सर्वे में भाजपा से मात खाती नजर आ रही आम आदमी पार्टी अब ताजा ओपिनियन पोल में भाजपा को मात देती नजर आ रही है. ताजा सर्वे के अनुसार भाजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अपनी वही लोकप्रियता कायम रखने में असफल रही. एबीपी न्यूज -नील्सन के सर्वे में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आगे है. वहीं इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो के पोल ने भी केजरीवाल की सरकार बनने की तरफ इशारा किया है.Buy-Related-Subject-Book-be

आप इन सभी सर्वे में पहले से बेहतर स्थिति में है. इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. इस पार्टी को 38 से 46 सीटें मिल सकती है और इन सीटों के दम पर आप बहुमत की सरकार बना सकती है. एबीपी और निल्सन के सर्वे के अनुसार 44 फीसदी लोग मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल को उपयुक्त मानते हैं. भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भी इस ओपिनियन पोल में कमी आयी है एबीपी और निल्सन के सर्वे के अनुसार भाजपा महज 19 से 25 सीटों पर सिमट सकती है.

दूसरी तरफ कांग्रेस सभी सर्वे में पिछड़ती नजर आ रही है. अपनी मजबूत सीटों पर कांग्रेस ने जोरदार प्रचार किया है. इस प्रचार का फायदा कांग्रेस को कितना मिलेगा यह तो चुनाव के नतीजे ही साबित करेंगे, लेकिन सर्वे कांग्रेस की मेहनत पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं. एबीपी और निल्सन के सर्वे में बताते हैं कि कांग्रेस को तीन से सात सीटें मिल सकती है. इंडिया टूडे और सिसेरो भी कांग्रेस के लिए यही आकड़ा लेकर आयी है. इस सर्वेक्षण के बाद आप उत्साहित है, तो भाजपा और कांग्रेस इस उम्मीद में है कि नतीजा इन सर्वेक्षणों के उलट होगा. चुनाव में ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल के जरिये जनता के नब्ज को मापने की कोशिश जरूर की जाती है, लेकिन यह कितनी सफल हुई और इस चुनाव के अनुमानों में यह सर्वे कितना सफल होगा इसका पता तो चुनाव नतीजों के बाद ही चलेगा.

keywords-ओपिनियन पोल ,अरविंद केजरीवाल,मुख्यमंत्री ,Opinion Poll ,Delhi assembly ,election ,chief Arvind Kejriwal

Web Title-ABP News Nielsen Opinion Poll

Monday, 2 February 2015

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे मोदी के छोटे भाई प्रहलाद-Modis-Brother-To-Protest-Against-Central-Government

prahalad modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वह 27 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय राशन दुकान एवं केरोसिन विक्रेता संघ के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन का हिस्सा होंगे। प्रहलाद, संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात शाखा के प्रमुख हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर बेंगलुरु से प्रहलाद ने कहा, 'मैं आदोलन या धरना-प्रदर्शन के बारे में कोई बात नहीं करूंगा। इस बारे में आप हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष काका (पुष्पराज) देशमुख से पूछें।' वह 10 फरवरी से पहले अहमदाबाद आ जाएंगे, जहां उन्हें संघ के राज्यव्यापी आंदोलन की अगुवाई करनी है।
इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष देशमुख ने कहा, 'प्रहलाद हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वर्षो से संघ के लिए संघर्षरत हैं। वह गुजरात सरकार के खिलाफ कोर्ट भी जा चुके हैं।' संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, 'जब मोदी गुजरात के सीएम थे तो उन्होंने हमारी मांगों को पूरा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इस बार भी वह हमें दिल्ली जाने से रोक सकते हैं।' संघ की मांग है कि राशन दुकान कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही राशन दुकानों की बिजली बिल सरकार अदा करे। उसकी यह भी मांग है कि एलपीजी सिलेंडरों का वितरण राशन दुकानों से ही किया जाए।

courtesy-midday

keywords-narendra modi ,bjp ,pm india , protest against nda government , gujarat ,prahlad modi,ahemdabad,Central-Government

Web title-Modis-Brother-To-Protest-Against-Central-Government

Sunday, 1 February 2015

भाजपा ने विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल को 'उपद्रवी' गोत्र का बताया -BJP-Advertis-On-Arvind-Kejriwal-Controversy

arvind kejriwalनयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक नया बवाल शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने वाला आज एक विज्ञापन राजधानी के प्रमुख अखबारों में छपवाया है, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा का यह विज्ञापन पूरे अग्रवाल समाज का अपमान है और भाजपा को अग्रवाल समाज से माफी मांगनी चाहिए. केजरीवाल ने यह भी कहा है कि वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे. इस विज्ञापन ने केजरीवाल को उपद्रवी गोत्र का बताया गया है.Buy-Related-Subject-Book-be

अरविंद केजरीवाल ने खुद पर प्रकाशित विज्ञापन को अग्रवाल समाज का अपमान बता कर भाजपा के मूल वोट आधार पर हमला बोल दिया है. आम तौर पर राजनीतिक हलकों में यह धारणा है कि व्यापारी तबके का झुकाव भाजपा की तरफ अधिक होता है. अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से कहा है कि भाजपा ने इस विज्ञापन के माध्यम से पूरे अग्रवाल समाज को उपद्रवी बता दिया है. उन्होंने कहा कि अन्ना जी कहा करते थे कि निजी अपमान सह लो, इसलिए जब मुझ पर और मेरे बच्चों पर निशाना बना कर विज्ञापन निकलवाये तो मैं चुप रहा. लेकिन भाजपा ने अपने नये इश्तेहार में हद कर दी है. इस विज्ञापन में भाजपा ने पूरे अग्रवाल समाज को उपद्रवी बता दिया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा ने इस विज्ञापन के माध्यम से मुङो उपद्रवी गोत्र का बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा इसके लिए पूरे अग्रवाल समाज से माफी मांगे. आप प्रमुख ने कहा कि दिल्ली के लोग गाली-गलौज की राजनीति पसंद नहीं करते हैं और इसका जवाब जनता चुनाव के दिन देगी.

भाजपा ने अपने विज्ञापन में कहा है कि सीएम धरने पर बैठे, जोश में होश खोये, खुद को अराजक बताया और कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं गणतंत्र दिवस के दिन उपद्रव करूंगा. फिर गणतंत्र दिवस पर वीआइपी पास की आस लगायी. पास नहीं मिला तो खिन्नता नहीं छिपा सके. भैया, तय तो कर लो वीआइपी हो या आम आदमी के वेश में खास आदमी.
भाजपा नेता नलिन कोहली ने अरविंद केजरीवाल के नये आरोप पर कहा है कि उन्हें खुद को छोड़ सब से एतराज है. संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया सभी से. उन्हें अपने कारनामे पर नियंत्रण करना चाहिए व चिंतन करना चाहिए.

keyword-kejriwal,aap,bjp,Arvind-Kejriwal-Controversy

 

Saturday, 31 January 2015

चिट्ठी से पीएम का नाम न हटाने पर किया बर्खास्त-PMO-Wanted-To-Delete-Modis-Reference-In-Her-Letter

modi1नई दिल्ली। विदेश सचिव के पद से अचानक हटाई गईं सुजाता सिंह का कहना है कि पीएमओ ने उन्हें समयपूर्व सेवानिवृत्ति की चिट्टी से प्रधानमंत्री का नाम हटाने का निर्देश दिया था। जब उन्होंने मोदी का नाम हटाने से इंकार कर दिया तो उन्हें विदेश सचिव पद से हटा दिया गया।Buy-Related-Subject-Book-be


एक निजी चैनल से शनिवार को बात करते हुए उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री एस. जयशंकर को विदेश सचिव बनाना चाहते हैं। मैंने तत्काल ही 'प्रधानमंत्री से मिले निर्देशों के अनुसार समयपूर्व सेवानिवृत्ति के लिए अपना आवेदन भेज दिया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि क्या मैं आवेदन से प्रधानमंत्री का उल्लेख हटाने पर विचार कर सकती हूं? इस पर मैंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर ही मैंने यह फैसला लिया है। इसलिए अपने पत्र से मैं उनका उल्लेख नहीं हटाऊंगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि सरकार में शामिल कुछ लोगों ने उनके खिलाफ मीडिया में अभियान छेड़ रखा था। ये लोग उनके विरोध में कहानियां फैला रहे थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे इस तरह चुनिंदा सूचनाओं को लीक करने में विश्वास नहीं रखती हैं। पूर्व राजनयिक ने इसके साथ ही स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए मुद्दा खत्म हो चुका है। वह अब अपना ध्यान बुनाई, बागवानी व अन्य कामों में लगाएंगी।

 

keywords-Modis-Reference, PMO ,Prime Minister's Office ,wanted , delete ,  PM ,narendra Modi ,letter , Sujatha Singh

Friday, 30 January 2015

भाजपा शाजिया को सीएम उम्मीदवार बनाती तो जीत जाती-katju-Praises-Shajiya

Felicitation of newly joined BJP leader Kiran Bedi and Shazia

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल के पूर्व चेयरमैन जस्टिस काटजू ने दिल्ली में सीएम पद की भाजपा उम्मीदवार किरण बेदी से अधिक सुंदर आप छोड़ हाल ही में भाजपा में आईं शाजिया इल्मी को बताते हुए कहा कि यदि भाजपा शाजिया को सीएम उम्मीदवार बनाती तो दिल्ली में उसकी सररकार बन जाती।Buy-Related-Subject-Book-be
उन्होंने कहा कि आम तौर पर मैं किसी भी राजनीतिज्ञ को सही नहीं मानता लेकिन यदि शाजिया को मैं वोट जरूर देता। हल्के-फुल्के अंदाज में की गई काटजू की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हो रही है।
उन्होंने आगे लिखा है, 'लोग खूबसूरत चेहरों को वोट करते हैं। क्रोएशिया में भी ऐसा ही होता है। यहां तक कि मुझ जैसा शख्स भी जो सामान्यत वोट नहीं डालता (क्योंकि मुझे तकरीबन हर भारतीय नेता दुर्जन नजर आता है) वह भी शाजिया को वोट दे देता।'
इन टिप्पणियों पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताने पर काटजू लिखा, 'कुछ लोगों ने मेरी पिछली पोस्ट पर आपत्ति जाहिर की है। उन्हें मैं अपना सेंस ऑफ ह्यूमर सुधारने की सलाह दूंगा। यह पोस्ट हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर की गई थी, उसे इसी तरह लिया जाए।'
काटजू ने इससे पहले बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बनाने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने तब कहा था कि क्रोएशिया में भी एक सुंदर महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है।

keywords-delhi assembly election ,markandey katju , kiran bedi , shajiya ilmi ,katju,katju-Praises-Shajiya

Thursday, 29 January 2015

सर्वेक्षण में दिल्ली चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार-BJP-Will-Win-Two-Thirds-Majority-In-The-Delhi-Election

BJP-LOGO

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को 36 सीटें मिलने की संभावना है जो 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पूर्ण बहुमत है। द वीक-आईएमआरबी की तरफ से जारी ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को 29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वोट फीसदी को लेकर दोनों विपक्षी पार्टियों में कड़ी टक्कर बताई गई है और दोनों के बीच केवल 1.56 फीसदी मतों का अंतर है। सात फरवरी को होने वाले चुनावों से करीब दो हफ्ते पहले कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा 39 फीसदी मतदाताओं की पसंद है। इसने कहा कि कांग्रेस फिर हाशिए पर जाने वाली है और उसे केवल चार सीटें हासिल होंगी, जबकि दिसम्बर 2013 में हुए चुनावों में उसे आठ सीटें मिली थीं । तब भाजपा और आप ने क्रमश: 32 और 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आप के अरविंद केजरीवाल और भाजपा के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के बीच मुख्यमंत्री पद की सीट के लिए कड़ी टक्कर है। केजरीवाल जहां इस पद के लिए 40 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं वहीं बेदी 39 फीसदी मतदाताओं की। सर्वेक्षण में आप नेता अरविंद केजरीवाल, बेदी और मनीष सिसोदिया को उनके विधानसभा क्षेत्र क्रमश: नई दिल्ली, कृष्णा नगर और पटपड़गंज में स्पष्ट बढ़त दी गई है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि कांग्रेस की तरफ से चुनावों का जिम्मा संभाल रहे अजय माकन सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और आप दोनों से पीछे चल रहे हैं और केवल 11 फीसदी मतदाताओं की पसंद हैं।

 

keywords-BJPT,wo-thirds majority,Delhi election,दिल्ली चुनाव,बीजेपी,अमित शाह,Delhi Assembly Election 2015

Sunday, 25 January 2015

परमाणु करार पर अब भी कतरा सकती हैं अमेरिकी कंपनियां-US Companies Still Not Positive To Come To India For Nuke Power Plant

white-house-Barack-Obama-USA-President-new-year-2015-picture2

नई दि्ल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका परमाणु करार को पूरी तरह लागू करने में 'अड़चनों' को दूर कर लिया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत की ओर एक और कदम बढ़ाया है ताकि एटमी डील को पूरी तरह क्रियान्वित किया जा सके लेकिन सवाल अब भी बना है कि अमेरिकी कंपनियां क्या भारत के साथ हो रही सौदेबाज़ी में अपना नुकसान तो नहीं देख रही हैं।

भारत-अमेरिका परमाणु करार एटमी ऊर्जा के लिये हुआ था ताकि भारत अपने परमाणु संयंत्रों में यूरेनियम के इस्तेमाल से बिजली बनाए, इन संयंत्रों का इस्तेमाल देश की तरक्की में हो।Buy-Related-Subject-Book

भारत के साथ अमेरिकी करार मुमकिन करने के लिए अमेरिका ने अपने संविधान की अड़चनों को पार करने के लिए दिसंबर 2006 में एक कानून पास करवाया जिसे हाइड एक्ट कहा जाता है। इसके बाद परमाणु करार तो हो गया, लेकिन भारत के दो दर्जन से अधिक रियेक्टर परमाणु संयंत्रों की चौकीदारी करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन आईएईए की निगरानी में हैं। दुनिया के कई देश भारत को अब भी यूरेनियम की सप्लाई नहीं कर रहे है।

भारत के सामने फिलहाल परमाणु बिजलीघरों को चलाने के लिए दो मुख्य दिक्कतें हैं।
1) परमाणु ईंधन यानी यूरेनियम की सप्लाई
2) न्यूक्लियर रियेक्टर यानी परमाणु भट्टियों की खरीद

अमेरिका चाहता था कि वह जो यूरेनियम भारत को सप्लाई करे उसके इस्तेमाल से लेकर री-साइकिलिंग स्टेज तक हर वक्त उसकी निगरानी का अधिकार भी उसे दिया जाये। भारत का तर्क है कि आईएईए पहले ही निगरानी कर रहा है और ईंधन देने के बाद अमेरिका की निगरानी करना अनावश्यक है। इस बिंदु पर कहा जा रहा है कि अमेरिका राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर भारत को ये भरोसा दे दिया है अमेरिका संयंत्रों में इस्तेमाल हो रहे यूरेनियम की निगरानी की मांग नहीं करेगा। इसे भारत के लिहाज से बड़ी उपलब्धि कहा जा रहा है।

दूसरा सवाल, परमाणु बिजलीघरों के लिए भट्टियां खरीदने का है। साल 2010 में बना भारत का न्यूक्लियर लाइबिलिटी कानून कहता है कि अगर परमाणु बिजलीघर में कोई हादसा होता है और परमाणु रियेक्टर में कोई खोट इसके लिए ज़िम्मेदार है तो इन परमाणु भट्टियों को सप्लाई करने वाली कंपनी से भी मुआवज़े की मांग की जा सकती है। अमेरिकी कंपनियां भारतीय कानून के इस क्लॉज को मानने को तैयार नहीं हैं।

भारत और अमेरिका के वार्ताकारों के बीच पिछले दिनों इस मुताल्लिक़ कई दौर की बात हुई। कहा जा रहा है कि अब मुआवज़े की राशि को लेकर एक वृहद फंड बनाने की बात हुई है। भारतीय बीमा कंपनियों की मदद से कोई 750 करोड़ का एक फंड बनेगा जिसमें इतनी ही राशि भारत सरकार भी जमा करेगी ताकि हादसा होने की स्थिति में प्रभावितों के लिए राशि का इंतज़ाम हो सके, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसा फंड बनाने से भारतीय जनता का पैसा मुआवज़े के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा? इस बारे में अभी सरकार ने कोई ब्लूप्रिंट आधिकारिक रूप से नहीं बताया है, लेकिन एक सवाल ये है कि क्या भारत बीमा कंपनियों के लिए इसके आर्थिक बोझ को झेलना मुमकिन होगा?

जानकार कहते हैं कि भले ही इस मामले में दोनों सरकारों के स्तर पर एक कामयाबी हासिल कर ली गई हो तो भी अमेरिकी कंपनियां भारत को परमाणु रियेक्टर बेचेंगी इसमें शक है, क्योंकि इन भट्टियों को बेचते वक्त उन्हें मुआवज़े के लिए प्रीमियम का कुछ हिस्सा ज़रूर देना पड़ेगा। ऐसे में अमेरिकी कंपनियों को अगर लगा कि सौदे की कीमत काफी ऊंची हो रही है तो वह पीछे हट सकती हैं।

वैसे ये बात भी समझने की है कि रूस और फ्रांस जैसे देश भारत के लाइबिलिटी कानून से खुश न होने बावजूद हमें परमाणु रियेक्टर बेचने को तैयार हैं। फिर हम अमेरिकी कंपनियों से रियेक्टर खरीदने के लिए दबाव क्यों झेल रहे हैं। इसकी वजह ये भी है कि अमेरिका के साथ हुए परमाणु करार के कुछ समझौते और भी हुए हैं जिनके तहत भारत को अमेरिका से अगले कुछ सालों में दस हज़ार मेगावॉट के परमाणु उपकरण खरीदने हैं। इसी से सवाल उठ रहा है कि अगर कंपनियां भारत को परमाणु रियेक्टर नहीं बेचेंगी तो क्या डॉ मनमोहन सिंह सरकार के वक्त हुई डील अधूरी रह जाएगी।

राजनीतिक रूप से भी सरकार को इस पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि वामपंथी पार्टियां तो पहले से खुलकर इसका विरोध कर रही हैं कुछ सवाल कांग्रेस और दूसरी पार्टिंया भी उठाएंगी। यूपीए सरकार के वक्त जिस तरह से एक मज़बूत लाइबिलिटी कानून के लिए बाकी दलों के साथ बीजेपी ने भी संसद में आवाज़ उठाई थी इससे इस मुद्दे का गरमाना तय है।

keywords-परमाणु करार, अमेरिकी कंपनियां, बराक ओबामा, नरेंद्र मोदी, Nuke power project, US companies, Barack Obama, Narendra Modi

Web Title-US Companies Still Not Positive To Come To India For Nuke Power Plant

Friday, 23 January 2015

गणतंत्र दिवस परेड का आमंत्रण न मिलने से केजरी नाराज-Not-Invited-For-Republic-Day-Parade

arvind kejriwalनई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए न्योता न मिलने से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नाराज हैं। हालांकि प्रोटोकोल के हिसाब से पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को गणतंत्र दिवस की परेड में न्योता देकर बुलाया जाता है।
सूत्रों की मानें तो अभी तक अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस की परेड के लिए बुलावा नहीं भेजा गया है, जिसे लेकर वह काफी नाराज हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि हैं।ऐसा पहली है, जब कोई अमेरिका का राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होगा। इसके मद्देनजर दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले ले तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी। वैसे बता दें कि पिछले साल केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए 26 जनवरी के आसपास ही धरने पर बैठ गए थे।

 

keywords- Delhi election , Arvind Kejriwal , Invite , Republic Day Parade , Obama ,AAP , BJP ,
Web Title-Not-Invited-For-Republic-Day-Parade