Showing posts with label Shayri - SMS - Poem. Show all posts
Showing posts with label Shayri - SMS - Poem. Show all posts

Wednesday, 28 January 2015

बड़ा महत्व है ... Bada hi Mahatv hai, Tukbandi in Hindi

ससुराल में साली का
बाग़ में माली का
होंठो में लाली का
पुलिस में गाली का
मकान में नाली का
कान में बाली का
पूजा में थाली का
खुशी में ताली का------बड़ा महत्व है

फलों में आम का
भगवान में राम का
मयखाने में जाम का
फैक्ट्री में काम का
सुर्ख़ियों में नाम का
बाज़ार में दाम का
मोहब्ब्त में शाम का-------बड़ा महत्व है

व्यापार में घाटा का
लड़ाई में चांटा का
रईसों में टाटा का
जूतों में बाटा का
रसोई में आटा का-----बड़ा महत्व है

फ़िल्म में गाने का
झगड़े में थाने का
प्यार में पाने का
अंधों में काने का
परिंदों में दाने का-----बड़ा महत्व है

ज़िंदगी में मोहब्ब्त का
परिवार में इज्ज़त का
तरक्की में किस्मत का
दीवानो में हसरत का------बड़ा महत्व है

पंछियों में बसेरे का
दुनिया में सवेरे का
डगर में उजेरे का
शादी में फेरे का------बड़ा महत्व है

खेलों में क्रिकेट का
विमानों में जेट का
शारीर में पेट का
दूरसंचार में नेट का-----बड़ा महत्व है

मौजों में किनारों का
गुर्वतों में सहारों का
दुनिया में नज़ारों का
प्यार में इशारों का------बड़ा महत्व है

खेत में फसल का
तालाब में कमल का
उधार में असल का
परीक्षा में नकल का-----बड़ा महत्व है

ससुराल में जमाई का
परदेश में कमाई का
जाड़े में रजाई का
दूध में मलाई का -----बड़ा महत्व है

बंदूक में गोली का
पूजा में रोली का
समाज में बोली का
त्योहारों में होली का
श्रृंगार में चोली का-----बड़ा महत्व है

सब्जियों में आलू का
बिहार में लालू का
मशाले में बालू का
जंगल में भालू का
बोलने में तालू का-------बड़ा महत्व है

मौसम में सावन का
घर में आँगन का
दुआ में दामन का
लंका में रावन का-------बड़ा महत्व है

चमन में बहार का
डोली में कहार का
खाने में अचार का
मकान में दीवार का-----बड़ा महत्व है

सलाद में मूली का
फूलों में जूली का
सज़ा में सूली का
स्टेशन में कूली का------बड़ा महत्व है

पकवानों में पूरी का
रिश्तों में दूरी का
आँखों में भूरी का
रसोई में छूरी का ----बड़ा महत्व है

माँ की गोदी का
देश में मोदी का ----- बड़ा महत्व है

खेत में साप का
सिलाई में नाप का
खानदान में बाप का
और whatsapp पे आप का---- बड़ा महत्व है

कैसा लगा महत्व दोस्तों ?
☺☺☺
Bada hi Mahatv hai, Tukbandi in Hindi

Friday, 23 January 2015

जी ले ज़िंदगी

छू ले आसमान ज़मीन की तलाश ना कर,
जी ले ज़िंदगी खुशी की तलाश ना कर,
तकदीर बदल जाएगी खुद ही मेरे दोस्त,
मुस्कुराना सीख ले वजह की तलाश ना कर.

Smile-keep

Keywords : Sayari, Hindi Sayari, Sms

Tuesday, 6 January 2015

क्रोध, प्रेम, घृणा, दया, मानवता की मिसाल है मेट्रो ... !! Poem on Delhi Metro in Hindi

बैठ गया ब्लू लाइन मेट्रो पर
सुबह-सुबह जाना था आगे
पहुंचे स्टेशन पर भागे-भागे
लम्बी लाइन लगी थी
सबको ही जल्दी थी
टोकन के लिए आगे खिसके
लाइन में खड़े लोग भड़के

मजबूरी में दस मिनट लगाया
फिर चेकिंग के बाद एंट्री पाया
सोचा लिफ्ट में घुस जाता हूँ
बिना मेहनत प्लेटफॉर्म पर चढ़ जाता हूँ
लिफ्ट में कुछ बुजुर्ग आये
मुझे दो-चार जुमले सुनाये
कहा, तुम तो हो अभी जवान
सीढ़ियों से जाओ और हमें न करो परेशान
ओवरलोड थी लिफ्ट, मन मसोस उतर गया
सीढ़ियों से जाकर पीली लाइन पर अकड़ गया

बेमिसाल टेक्नोलॉजी और थी साफ़-सफाई
दिल्ली में सबकी तरह मेट्रो मुझे भी भाई
ट्रेन आयी, मैंने पहले ही डब्बे में छलांग लगाई
ये लेडीज डब्बा है, औरतें चिल्लाई
मैंने दरवाजे पर खड़े जोड़ों के बीच से राह बनाई

फिर धक्कम-धुक्की के बीच हो गया खड़ाBuy-Related-Subject-Book-be
इधर उधर, हिलते डुलते गाड़ी आगे बढ़ी
एक-एक स्टेशनों पर भीड़ और भी चढ़ी
बीच-बीच में आती रही आटोमेटिक आवाज
लोग आते रहे, जाते रहे जैसे पंछी करें परवाज

तभी मेरा पर्स - मेरा पर्स, कोई जोरों से चिल्लाया
किसी जेबकतरे ने उसका बटुआ उड़ाया
कोई दांव चलते न देखकर उसने गुहार लगाई
पर्स के पैसे रख लो, उसमें पड़े डॉक्युमेंट्स दे दो भाई
पर वह बिलबिलाता रहा लगातार
आस-पास के चेहरों को घूरता रहा बार - बार

लेकिन, मेट्रो अपनी रफ़्तार से चलती रही
एक के बाद दुसरे पड़ावों को पार करती रही
मैं भी अपने स्टेशन पर उतर गया
काम निबटाते-निबटाते शाम का पहर गुजर गया

लौटने की बारी थी
फिर मेट्रो की सवारी थी
ऑफिस से थके लौटते लोग
बात-बेबात पर भिड़ते लोग
मुंह की बदबू फैलाते लोग
सुख-दुःख की बतियाते लोग
कुछ कम भीड़ होने पर एक कोने में नजर गई
खुलेआम दृश्य, इमरान हाशमी की याद ताज़ा कर गई
एक दूसरी सीट पर प्रेमिका का थामे हाथ
मनुहार कर रहे प्रेमी के चेहरे पर थे कई भाव साथ-साथ

अगले स्टेशन की आई अनाउंसमेंट, मैं उतर गया
उतरते ही हाथ अपने पर्स और मोबाइल की तरफ गया
सब सलामत था! लाखों की तरह मंजिल पर लाइ मेट्रो
ऐसा लगा मानो हर सुख दुःख की गवाह है मेट्रो
क्रोध, प्रेम, घृणा, दया, मानवता की मिसाल है मेट्रो
DELHI-METRO-Poem-in-hindi-by-mithilesh-happy-new-year-2015

- मिथिलेश कुमार सिंह, उत्तम नगर, नई दिल्ली.
Poem on Delhi Metro in Hindi

Thursday, 1 January 2015

Heart touching poem of 2015 new year, Guru and Women based, in Hindi

देवबंद के वीरेश त्यागी जी (Mobile: 08171043400) की कविता ...
(अच्छी लगे तो अंकित फोन पर बधाई देने से महानुभाव को ख़ुशी होगी, वह बहुत ज्यादा टेक-सेवी नहीं हैं, इसलिए यह कविता मिथिलेश के माध्यम से आप तक पहुँच रही है).

1

2



3

Heart touching poem of 2015 new year, Guru and Women based, in Hindi

Happy New Year 2015 Poem in Hindi

Happy-New-Year-2015-Poem-in-Hindi-mithilesh2020


 

सुबह-सुबह जब आज जगा था
सर्दी से सूरज भी डरा था
कल की रात न सोये हम सब
'न्यू ईयर' का रतजगा था
-------------------------


ठंडी में खूब शोर मचाकर
बेसुरा गाना गा गाकर
'बीजी' थे सब फोन में ऐसे
जैसे 'एप्स' हों ज्ञान का सागर


-------------------------


जाने कौन-कौन थे लोग


More-books-click-here फास्ट- फूड, पिज्जा का डोज
इंग्लिश, पंजाबी, भोजपुरी
'पीके' फिल्म के जैसा रोग


-------------------------


मुझे समझ तो कुछ न आया
न्यू ईयर कह कर भरमाया
दादी का त्यौहार है बढिया
कर्म, धर्म का 'मर्म' बताया


- मिथिलेश (1 जनवरी 2015 की शाम, नई दिल्ली)

Happy New Year 2015 Poem in Hindi

Buy Hindi Poem Books...
Keyword: Bharatiya sanskriti, bhojpuri, celebration, culture, dadi, elders, grand mother, hindi poem, kavita, mithilesh's pen, morning, new year, pk, poem, sabhyata, sun

Tuesday, 30 December 2014

Happy New Year 2015 Wishes, SMS, Shayri Collection in Hindi, Roman!

Naya Savera Nayi Kiran ke Sath
Naya Din Ek Pyari Si Muskaan ke Sath
Aapko Naya Saal Mubarak Ho Dher Sari Duaon ke Sath
Happy New Year!

नया सवेरा नयी किरन के साथ
नया दिन एक प्यारी सी मुस्कान के साथ
आपको नया साल मुबारक हो
ढेर सारी मुस्कान के साथ
नया साल मुबारक हो!

 

Chalta rahega ye zindagi ka karwa,
yunhi saal gujarte jayenge,
magar wo lamhe jo sang aap ke bitaye hai,
hum chah kar bhi na bhul payenge..
Happy New Year !

चलता रहेगा ये ज़िन्दगी का कारवांhindi-sms-shayri-book यूही साल गुजरते जायेंगे,
मगर वो लम्हे जो संग आपके बिताये हैं,
हम चाह कर भी ना भूल पाएंगे
नए साल की बधाइयां!

 

Dua hai Ki Kamyabi ke har sikhar pe aap ka naam hoga,
aapke har kadam par duniya ka salam hoga,
Himat se mushkilon ka samana karna hamari dua hai ki
waqt bhi ek din aapka gulam hoga.
Happy New Year !

दुआ है कि कामयाबी के हर सिखर पे आप का नाम होगा,
आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा,
हिम्मत से मुश्किलों का सामना करना हमारी दुआ है, कि
वक्त भी एक दिन आपका गुलाम होगा
नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं !

Gul Ne Gulshan Se Gulfam Bheja Hai,Buy-Related-Subject-Book-be
Sitaro Ne Aasma Se Salam Bheja Hai,
Mubarak Ho Apko Naya Saal,
Hum Ne Advance Me Ye Piagham Bheja Hai.
Happy New Year!

 

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमा से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको नया साल,
हम ने एडवांस में ये पैगाम भेजा है.
नए साल की बहुत-बहुत बधाई!

Poore ho aapke sare Aim,
Sada badhti rahe aap ki Fame,
Milte rahe sabse Pyar aur Dosti,
Aur mila a lot of Fun & Masti.
Wish you a Happy New Year with a Plenty of Peace & Prosperity !

पूरे हो आपके सारे 'एम'
सदा बढ़ती रहे आपकी 'फेम'
मिलती रहे सबसे प्यार और दोस्ती,
और मिले 'ए लॉट ऑफ़ फन और मस्ती'
नए साल पर ईश्वर आपको हर ख़ुशी दे!



Socha kisi apne se baat karein,
apne kisi khaas ko yaad karein,
kiya jo faislaa naye saal ki shubhkamnayein dene ka,
dil ne kaha kyon na shuruwaat aapse karein…

सोचा किसी अपने से बात करें,
अपने किसी ख़ास को याद करें,
किया जो फैसला नए साल की शुभकामनाएं देने का,
दिल ने कहा क्यों न शुरुआत आप से करें.
"नए साल की ढेरों बधाइयां"!

 

Abhi Kuch Lamhy Baqi Hain,buy-books-here
Sal K Khatam Honay Mein,
Chalo Aisa Karen Hum Tum,
Gilay Shikway Jo Rehte Hai,
Hamesha Darmiya’n Apne,
Kyun Na Khatam Kar Dalen,
Naye Waday Nayi Qasmein,
Nayi Umeed Hum Bandhe’n,
Naye Andaz Se Jeewan Ka Ik Ik Rukh Badal Dalen,
Dilon Mein Hain Kadwahat Jo,
Hum Us Ko Khatam Kar Dalen.
Abhi Kuch Waqt Baqi Hai,
Naya Phir Sal Aany Mein.
Happy New Year !

अभी कुछ लम्हे बाकी हैं,
साल के खत्म होने में,
चलो ऐसा करें हम तुम,
गीले-शिकवे जो रहते हैं,
हमेशा दरमियाँ अपने,
क्यूँ न खत्म कर डालें,
नए वादे नयी कसमें,
नयी उम्मीद हम बांधें,
नए अंदाज़ से जीवन का इक इक रुख बदल डालें,
दिलों में हैं कड़वाहट जो,
हम उस को खत्म कर डालें,
अभी कुछ वक्त बाकी है,
नया फिर साल आने में
"मित्रों को, नए साल की ढेरों शुभकामनाएं"

Happy-New-Year-2015-E-Greetings-Hindi

apki ankho me saje he jo bhi Sapne Or
Dil me 6upi he jo bhi Abhilashaye,
Yah naya varsh unhe sach kar jaye
Aap K Liye Yahi Hai Hamari Shubhkamna.
Happy New Year !

आपकी आँखों में सजे हैं जो भी सपने और
दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं,
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए
आप के लिए यही हैं हमारी शुभकामनाएं.
'नव वर्ष २०१५ की ढेरों शुभकामनाएं'!

Happy New Year 2015 Wishes, SMS, Shayri Collection in Hindi, Roman