Showing posts with label Kiran Bedi. Show all posts
Showing posts with label Kiran Bedi. Show all posts

Friday, 6 February 2015

दिल्लीः विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान आज-Delhi-Assembly-Elections-2015-Voting-Today

delhi election 2015'

दिल्ली की छठी विधानसभा और सूबे की नई सरकार के गठन के लिए राजधानी के करीब 1.33 करोड़ मतदाता शनिवार को अपना निर्णय सुना देंगे। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल व चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनाए गए अजय माकन सहित चुनाव मैदान में उतरे कुल 673 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का मतदाता फैसला करेंगे।
दिल्ली की नई सरकार के गठन के लिए हो रहा यह चुनाव अब तक का सर्वाधिक दिलचस्प और रोचक चुनाव है। कांग्रेस व भाजपा के बीच होने वाली पारंपरिक लड़ाई बदल गई है और अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आप की भूमिका ज्यादा अहम हो गई है। लेकिन इतना तय है कि यह चुनाव पूरी तरह त्रिकोणात्मक है। सूबे की 70 में से कम से कम 35 सीटें ऐसी हैं जहां कांटे का मुकाबला हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आप बहुत करीबी लड़ाई में हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हार-जीत का अंतर बहुत कम रह सकता है।
केजरीवाल, बेदी और माकन की सीटों पर रहेगी नजरBuy-Related-Subject-Book
अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली, किरण बेदी के निर्वाचन क्षेत्र कृष्णा नगर और अजय माकन के चुनाव क्षेत्र सदर बाजार पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदान का प्रतिशत कितना रहता है। बीते करीब एक साल में सूबे की जनता के सामने यह तीसरा चुनाव है। लोगों ने पहले दिसंबर, 2013 में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले, उसके बाद लोकसभा के लिए और एक बार फिर से उन्हें दिल्ली विधानसभा के गठन के लिए मतदान करना है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि लगातार हो रहे चुनावों के कारण मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह कम हो सकता है। जाहिर तौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सामने मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की तगड़ी चुनौती होगी।
मतदान फीसद बढ़ाने के प्रयास
चुनाव आयोग की ओर से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपनी ओर से पूरा प्रयास किया है कि लोग मतदान करने आएं। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में 57.58 फीसद वोट पड़े थे और कांग्रेस ने 40.31 प्रतिशत मत लेकर 42 सीटें हासिल कीं थीं और पार्टी ने सरकार बनाई, वहीं भाजपा को 36.34 फीसद मत मिले और उसे 23 सीटें मिली थीं। इस प्रकार महज चार फीसद मतों के अंतर से कांग्रेस व भाजपा के बीच 19 सीटों का फासला हो गया। पिछले विधानसभा चुनाव में 65.6 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में भाजपा को 33.94 फीसद, आम आदमी पार्टी को 29.5 फीसद और कांग्रेस को 24.5 फीसद मत मिले थे। इस चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया था।

कुल मतदाता-1, 33,09078
पुरुष-73,89,089
महिला-59,19,127
अन्य-862
कुल प्रत्याशी-673
कुल सीटें-70

keywords- delhi election ,Delhi Assembly elections 2015 ,voting , today , BJP , AAP , congress , Kiran Bedi , Kiran Bedi , ajay maken ,

Wednesday, 4 February 2015

दिल्ली में मिल सकता है भाजपा को पूर्ण बहुमत-Delhi-Polls-Surveys

BJP-LOGO

नई दिल्ली। चुनाव से पहले हुए चार सर्वेक्षणों में भाजपा दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे के अनुसार, चुनाव में भाजपा को 37 सीटें, आप को 28 जबकि कांग्रेस पांच सीटें जीत रही है। दवीक-आइएमबीआरका सर्वे, भाजपा को 36 व आप को 29 सीटें दिला रहा है।
उसके अनुसार, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें मिलेंगी। इसी तरह आइबीएन-7 द्वारा प्रसारित डाटा मिनरिया के सर्वेक्षण में भी भाजपा की 36 सीटें आने का दावा किया गया है। वहीं, आप को 27 व कांग्रेस को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।
जी-तालीम के सर्वेक्षण में भाजपा को 32 से 36, आप को 30-34 व कांग्रेस को चार सीटें दी गई हैं। न्यूज नेशन चैनल ने भाजपा की 30-35 सीटें आने का दावा किया है, जबकि आप की सीटों का आंकड़ा 30-34 के बीच रहने की बात कही गई है। वहीं, कांग्रेस को 3-5 सीटें जीत सकती है।Buy-Related-Subject-Book-be
हालांकि द इंडिया टुडे-सिसेरो ने मंगलवार को आप को 38-46 सीटें मिलने का दावा किया था और भाजपा को 19-25 सीटों पर समेट दिया था। कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने की बात कही थी। टाइम्स नाउ के 'पूल ऑफ पूल्स ' के अनुसार, आप 70 में से 34 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा 32 और कांग्रेस को चार सीटों से संतोष करना पड़ेगा।

keywords-delhi election ,  BJP ,majority mark ,Delhi polls ,Surveys ,app,kiran bedi,

Friday, 30 January 2015

भाजपा शाजिया को सीएम उम्मीदवार बनाती तो जीत जाती-katju-Praises-Shajiya

Felicitation of newly joined BJP leader Kiran Bedi and Shazia

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल के पूर्व चेयरमैन जस्टिस काटजू ने दिल्ली में सीएम पद की भाजपा उम्मीदवार किरण बेदी से अधिक सुंदर आप छोड़ हाल ही में भाजपा में आईं शाजिया इल्मी को बताते हुए कहा कि यदि भाजपा शाजिया को सीएम उम्मीदवार बनाती तो दिल्ली में उसकी सररकार बन जाती।Buy-Related-Subject-Book-be
उन्होंने कहा कि आम तौर पर मैं किसी भी राजनीतिज्ञ को सही नहीं मानता लेकिन यदि शाजिया को मैं वोट जरूर देता। हल्के-फुल्के अंदाज में की गई काटजू की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हो रही है।
उन्होंने आगे लिखा है, 'लोग खूबसूरत चेहरों को वोट करते हैं। क्रोएशिया में भी ऐसा ही होता है। यहां तक कि मुझ जैसा शख्स भी जो सामान्यत वोट नहीं डालता (क्योंकि मुझे तकरीबन हर भारतीय नेता दुर्जन नजर आता है) वह भी शाजिया को वोट दे देता।'
इन टिप्पणियों पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताने पर काटजू लिखा, 'कुछ लोगों ने मेरी पिछली पोस्ट पर आपत्ति जाहिर की है। उन्हें मैं अपना सेंस ऑफ ह्यूमर सुधारने की सलाह दूंगा। यह पोस्ट हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर की गई थी, उसे इसी तरह लिया जाए।'
काटजू ने इससे पहले बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बनाने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने तब कहा था कि क्रोएशिया में भी एक सुंदर महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है।

keywords-delhi assembly election ,markandey katju , kiran bedi , shajiya ilmi ,katju,katju-Praises-Shajiya

Tuesday, 20 January 2015

खुद को समर्पित करने आयी हूं-Kiran Bedi bjp candidate krishnanagar

kiran bedi

नयी दिल्ली: भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में हर्षवर्धन की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश करते हुए आज कहा कि वह इस क्षेत्र में सिर्फ "केयरटेकर" रहने वाली हैं.

किरण ने आज कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि डॉक्टर साहब शेष सबकुछ होंगे. साथ ही यह केयरटेकर भी बहुत प्रभावी है और मेहनती है तथा यह जानती है कि क्या काम किया जाना है."पूर्व आईपीएस अधिकारी ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में चाहती थी कि डॉक्टर हर्षवर्धन मुख्यमंत्री बनें. उन्होंने कहा, "मैं हर्षवर्धन की शुभचिंतक और प्रशंसक हूं. कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. मैं यहां आपके लिए खुद को समर्पित करने के लिए हूं." किरण ने यह भी कहा कि दिल्ली अब प्रशासन चाहती है और यहां लोग अब धमकी और निलंबन नहीं चाहते हैं.Buy-Related-Subject-Book-be

हर्षवर्धन ने कहा कि इस चुनाव में उनकी भूमिका देश के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा की एक कार्यकर्ता की होने वाली है. यह पूछे जाने पर कि वह यहां अपने अपनी पत्नी अथवा बेटे के लिए टिकट चाहते हैं तो उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि ये सारी बातें पूरी तरह बकवास हैं और इनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है." किरण ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह शिक्षा विभाग और होमगार्ड विभाग अपने पास रखेंगी.

keywords-Bjp candidate,दिल्ली विधानसभा चुनाव ,किरण बेदी ,भाजपा,कृष्णानगर ,Delhi assembly elections,Kiran Bedi ,the BJP ,Krishnanagar