Tuesday, 23 February 2016

Karan Singh Grover- Celebrities Birthday Today

Karan Singh Grover(करन सिंह ग्रोवर ) 
 Birthday: 23-Feb-1969
Profession: Model, Actor, Presenter

करन सिंह ग्रोवर भारत के एक लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से की '। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर दिल मिल गऎ सीजन 1 में डा अरमान मल्लिक की भूमिका से मिली.करन का जन्म भारत में दिल्ली में हुआ था पर बाद में उनका परिवार सऊदी अरब चला गया और वह बारह साल तक वहीँ रहे। उनका बचपन और स्कूली शिक्षा दम्मम,सऊदी अरब में बीता। उनकी स्कूली शिक्षा इंटरनेशनल इंडियन स्कूल आफ दम्मम (International Indian School of Dammam) में हुई। सऊदी अरब में अपने कॉलेज के दिनों में उनका थाउसंड डेसिबल (Thousand Decibal) नाम का एक बैंड था। सन् 2000 में वे मुंबई वापस चले गए और वहां उन्होंने होटल मेनेजमेंट में IHM मुंबई, दादर केटरिंग कॉलेज से डिग्री प्राप्त की।  करन अम्बाला, हरियाणा के एक पंजाबी सिख परिवार के सदस्य है। वर्तमान में करन के माता, पिता और भाई दिल्ली में रहते हैं। पहले 2004 से 2006 के मध्य तक वे भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री बरखा बिष्ट के साथ थे जो कि कितनी मस्त है ज़िंदगी में उनकी सह कलाकार थी। उनकी सगाई भी हो गयी थी पर 2006 के मध्य में उनमे दरार आ गयी। अप्रैल 2007 में उन्होंने लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ डेटिंग शुरू की। 2 दिसम्बर 2008 मे इन दोनों ने गोवा के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली।  यह समांरोह एक व्यक्तिगत मामला था।

Karan Singh Grover- Celebrities Birthday Today

Sunday, 21 February 2016

Gurmeet Choudhary-Celebrities Birthday Today

Gurmeet Choudhary(गुर्मीत चौधरी)
Birthday: 22-Feb-1984
Profession: Actor, Model
गुर्मीत चौधरी एक भारतीय अभिनेता है।रामायण  में इनके किरदार को खूब सराहा गया ,इनकी पत्नी देबिना चटर्जी हैं 

Twinkle Bajpai- Celebrities Birthday Today


टिया बाजपेई एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री होने के साथ साथ उत्तम गायिका भी हैं। टिया का जन्म लखनऊ शहर में हुआ था। वे 2005 के संगीत टीवी शो सा रे गा मा पा की फाइनलिस्ट रह चुंकि हैं।

Twinkle Bajpai- Celebrities Birthday Today

Thursday, 18 February 2016

Madhav Sadashiv Golwalkar - Celebrities Birthday Today



Madhav Sadashiv Golwalkar (माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर)
                                                 Birth: 19-Feb-1906
                                                   Place of Birth: Nagpur, Maharashtra, India


माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्री गुरूजी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा महान विचारक थे। उन्हें जनसाधारण प्राय: 'गुरूजी' के ही नाम से अधिक जानते हैं।श्री गुरूजीका जन्म माघ कृष्ण 11 संवत् 1963 तदनुसार 19 फ़रवरी 1906 को महाराष्ट्र के रामटेक में हुआ था। वे अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। उनके पिता का नाम श्री सदाशिव राव उपाख्य 'भाऊ जी' तथा माता का श्रीमती लक्ष्मीबाई उपाख्य 'ताई' था। उनका बचपन में नाम माधव रखा गया पर परिवार में वे मधु के नाम से ही पुकारे जाते थे। पिताश्री सदाशिव राव प्रारम्भ में डाक-तार विभाग में कार्यरत थे परन्तु बाद में सन् 1908 में उनकी नियुक्ति शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर हो गयी।मधु जब मात्र दो वर्ष के थे तभी से उनकी शिक्षा प्रारम्भ हो गयी थी। पिताश्री भाऊजी जो भी उन्हें पढ़ाते थे उसे वे सहज ही इसे कंठस्थ कर लेते थे। बालक मधु में कुशाग्र बुध्दि, ज्ञान की लालसा, असामान्य स्मरण शक्ति जैसे गुणों का समुच्चय बचपन से ही विकसित हो रहा था। सन् 1919 में उन्होंने 'हाई स्कूल की प्रवेश परीक्षा' में विशेष योग्यता दिखाकर छात्रवृत्ति प्राप्त की। सन् 1922 में 16 वर्ष की आयु में माधव ने मैट्रिक की परीक्षा चाँदा (अब चन्द्रपुर) के 'जुबली हाई स्कूल' से उत्तीर्ण की। तत्पश्चात् सन् 1924 में उन्होंने नागपुर के ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित 'हिस्लाप कॉलेज' से विज्ञान विषय में इण्टरमीडिएट की परीक्षा विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण की। अंग्रेजी विषय में उन्हें प्रथम पारितोषिक मिला। वे भरपूर हाकी तो खेलते ही थे कभी-कभी टेनिस भी खेल लिया करते थे। इसके अतिरिक्त व्यायाम का भी उन्हें शौक था। मलखम्ब के करतब, पकड़ एवं कूद आदि में वे काफी निपुण थे। विद्यार्थी जीवन में ही उन्होंने बाँसुरी एवं सितार वादन में भी अच्छी प्रवीणता हासिल कर ली थी।

Madhav Sadashiv Golwalkar - Celebrities Birthday Today

Shivaji -Celebrities Birthday Today

Shivaji (छत्रपति शिवाजी राजे भोसले)
                                                   Birthday: 19-Feb-1627
                                                 Place of Birth: Shivneri

छत्रपति शिवाजी राजे भोसले 1630-1680) ने 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। शिवाजी का जन्म 19 फ़रवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था ।शाहजी भोंसले की पत्नी जीजाबाई (राजमाता जिजाऊ) की कोख से शिवाजी महाराज का जन्म 19 फ़रवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। शिवनेरी का दुर्ग पूना (पुणे) से उत्तर की तरफ़ जुन्नर नगर के पास था। उनका बचपन उनकी माता जिजाऊ के मार्गदर्शन में बीता। वह सभी कलाओ में माहिर थे, उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी। ये भोंसले उपजाति के थे जो कि मूलतः: कुर्मी जाति से संबन्धित है। कुर्मी जाति कृषि संबन्धित कार्य करती हे | उनके पिता अप्रतिम शूरवीर थे और उनकी दूसरी पत्नी तुकाबाई मोहिते थीं। उनकी माता जी जीजाबाई जाधव कुल में उत्पन्न असाधारण प्रतिभाशाली थी और उनके पिता एक शक्तिशाली सामन्त थे। शिवाजी महाराज के चरित्र पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। बचपन से ही वे उस युग के वातावरण और घटनाओँ को भली प्रकार समझने लगे थे। शासक वर्ग की करतूतों पर वे झल्लाते थे और बेचैन हो जाते थे। उनके बाल-हृदय में स्वाधीनता की लौ प्रज्ज्वलित हो गयी थी। उन्होंने कुछ स्वामिभक्त साथियों का संगठन किया। अवस्था बढ़ने के साथ विदेशी शासन की बेड़ियाँ तोड़ फेंकने का उनका संकल्प प्रबलतर होता गया। छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह सन् 14 मई 1640 में सइबाई निम्बालकर के साथ लाल महल, पुना में हुआ था।

Shivaji -Celebrities Birthday Today

Mohammed Zahur Khayyam- Celebrities Birthday Today



                        














Mohammed Zahur Khayyam(मोहम्मद ज़हुर "खय्याम")


                                        Birthday: 18-Feb-1927 
                                 Profession: Composer, Film Score Composer 


मोहम्मद ज़हुर "खय्याम" हाशमी भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं।मोहम्मद ज़हुर "खय्याम" हाशमी का जन्म अविभाजित पंजाब के नवांशहर जिले में हुआ है,खय्याम ने लाहोर के मशहूर संगीतकार बाबा चिस्ती से संगीत की शिक्षा ली है,

Mohammed Zahur Khayyam- Celebrities Birthday Today

Ramakrishna -Celebrities Birthday Today


                                               

                                              Ramakrishna(रामकृष्ण परमहंस)
                                                    Birthday: 18-Feb-1836 
                                                      Profession: Philosopher 

 रामकृष्ण परमहंस भारत के एक महान संत एवं विचारक थे। इन्होंने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया। उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं अतः ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया। स्वामी रामकृष्ण मानवता के पुजारी थे। साधना के फलस्वरूप वह इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं। वे ईश्वर तक पहुँचने के भिन्न-भिन्न साधन मात्र हैं।मानवीय मूल्यों के पोषक संत रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फ़रवरी 1836को बंगाल प्रांत स्थित कामारपुकुर ग्राम में हुआ था। इनके बचपन का नाम गदाधर था। पिताजी के नाम खुदिराम और माताजी के नाम चन्द्रमणीदेवी था।उनके भक्तो के अनुसार रामकृष्ण के माता पिता को उनके जन्म से पहले ही अलौकिक घटनाओ और दृश्यों का अनुभव हुआ था । गया में उनके पिता खुदीराम ने एक स्वप्न देखा था जिसमे उन्होंने देखा की भगवान गदाधर ( विष्णु के अवतार ) ने उन्हें कहा की वे उनके पुत्र के रूप में जन्म लेंगे । उनकी माता चंद्रमणि देवी को भी ऐसा एक अनुभव हुआ था उन्होंने शिव मंदिर में अपने गर्भ में रोशनी प्रवेश करते हुए देखा ।


Ramakrishna -Celebrities Birthday Today

Wednesday, 17 February 2016

Praful Patel - Celebrities Birthday Today

Praful Patel(प्रफुल्ल पटेल)
                                                                Birthday: 17-Feb-1957 
                                                             Profession: Politician 

 श्री प्रफुल्ल पटेल (अंग्रेज़ी: Praful Patel) को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है। उनके पिता, उनके पिता, एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे और महाराष्ट्र में गोंदिया जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। पटेल ने बंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की डिग्री के साथ स्नातक और वर्षा पटेल, एक गुजराती व्यापारी की बेटी से शादी की।


Praful Patel - Celebrities Birthday Today

K. Chandrashekar Rao- Celebrities Birthday Today




K. Chandrashekar Rao(कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव)
                    Birthday     :               17-Feb-1957
Profession : Politician
कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव  संक्षेप में केसीआर, जन्म 17 फरवरी, 1954) तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री, तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख, तथा अलग तेलंगाना राष्ट्र आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। वे तेलंगाना के मेदक जिले के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होने ०२ जून २०१४ को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके पूर्व वे सिद्धिपेट से विधायक तथा महबूबनगर और करीमनगर से सांसद रह चुके हैं। वे केंद्र में श्रम और नियोजन मंत्री रह चुके हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति के गठन से पहले वे तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण की मांग करते हुए तेलगू देशम पार्टी छोड़ी। तेलंगाना राष्ट्र समिति 2004 कांग्रेस के साथ 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ी थी और उसे पांच सीटें मिली। जून 2009 तक वे संप्रग सरकार में थे, लेकिन अलग तेलंगाना राष्ट्र पर संप्रग के नकारात्मक रवैये के कारण उन्हें संप्रग से बाहर आ गए।

K. Chandrashekar Rao- Celebrities Birthday Today

Monday, 15 February 2016

Kavita Kaushik -Celebrities Birthday Today

Kavita Kaushik (कविता कौशिक)
Birthday-15-Feb-1981
Profession: Actor, Model, Presenter

कविता कौशिक  एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो सब टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक एफ़.आई.आर में प्रमुख चरित्र में अभिनय करती हैं। ये अपने माता - पिता की एकमात्र संतान हैं। इन्होंने अपने कैरियर का आरंभ बालाजी टेलीफिल्म्स के कुटुंब नामक धारावाहिक से की थी। मुंबई आने से पहले कौशिक अपने कॉलेज के दिनों में विभिन्न घटनाओं की मेजबानी करतीं हुईं जानी जाती थीं। कुटुंब धारावाहीक के बाद लोगों ने उन्हें कहानी घर घर की में मान्यता नामक किरदार में देखा। इन दो दैनिक धारावाहिकों के अलावा कौशिक को कुमकुम और सी आई डी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी देखा गया है।
कौशिक को जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि सब टीवी के धारावाहिक एफ आई आर (धारावाहिक) से मिली।जिसमे उनका चरित्र चन्द्रमुखी चौटाला नामक दबंग एवं शिक्षित युवती का है। वे हरियाणा से हैं और उसी तरह के हरियाणवी उच्चारण से बोलती हैं,

Kavita Kaushik -Celebrities Birthday Today

Randhir Kapoor-Celebrities Birthday Today

Randhir Kapoor(रणधीर कपूर)
Birthday          -15-Feb-1947
Profession: Actor, Film Producer, Film Director

रणधीर कपूर  हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। राज कपूरजी के सुपुत्र तथा करिश्मा और करीना कपूर के पिता जीन्होने सत्तर,अस्सीके दशकमे काफी धूम मचायी थी .. एक बेहतरीन और उनके बहोत जॉली अंदाज को चाह्ने वाला उनका एक खास दर्शक वर्ग बना. उनकी फिल्मे जैसे .. जवानी दिवानी,हाथ कि सफाई,रामपूर का लक्ष्मण,ढोंगी,खलिफा,कच्चा चोर,कल आज और कल,पोंगा पंडित,कस्मे वादे,बिवी ओ बिवी,भंवर,हरजाई,हमराही,चाचा भातीजा,राम भरोसे,आज का महात्मा,लफंगे,खलिफा,आखरी डाकू,पुकार यह फिल्मे,उनके गाने लोगोंको बहोत पसंद आये .. रणधीरजी ने निर्देशन दिया धरम करम,हीना,प्रेम ग्रंथ इन फिल्मोनको भी अच्छी सफलता मिली ... 'किशोर कुमार'उनके हमेशा चहेते गायक रहे है.रणधीर कपूरजी ज्यादातर अपने खुदके प्लैबैक के लिये किशोरदा का आवाज लेते रहे ..इस जोडी के कई गाने जैसे 'रामपुरका का वासी हु मै लछमन मेरा नाम','गुम है किसीके प्यारमे दिल सुबह शाम'और फिल्म जवानी दिवानि का 'जा ने जा धुंडता फिर रहा' तथा 'भवरे की गुंजन ए मेरा दिल' यह गाने लोग आजभी गुनगुनाते रहते है..

Randhir Kapoor-Celebrities Birthday Today